बृजमनगंज में ट्रेनों का ठहराव न होने से यात्री परेशान

गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर स्थित बृजमनगंज रेलवे स्टेशन महत्वपूर्ण माना जाता है। यहां पर कोल्हुई धानी सहित सिद्धार्थनगर संतकबीरनगर व पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के यात्री रेल यात्रा के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचते है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Feb 2021 11:50 PM (IST) Updated:Mon, 08 Feb 2021 11:50 PM (IST)
बृजमनगंज में ट्रेनों का ठहराव न होने से यात्री परेशान
बृजमनगंज में ट्रेनों का ठहराव न होने से यात्री परेशान

महराजगंज: नगर पंचायत बृजमनगंज तीन जनपद को जोड़ने के साथ ही पड़ोसी राष्ट्र नेपाल बॉर्डर से भी सटा है। बृजमनगंज रेलवे स्टेशन का नाम अंग्रेज हुकूमत के अधिकारी जान हाल बृजमैन के नाम पर आज भी है।

गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर स्थित बृजमनगंज रेलवे स्टेशन महत्वपूर्ण माना जाता है। यहां पर कोल्हुई, धानी सहित सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर व पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के यात्री रेल यात्रा के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचते है। कोरोना काल के बाद लाकडाउन में ट्रेनों का संचलन बंद कर दिया गया। अनलाक होने के बाद अब धीरे-धीरे कई ट्रेनों का संचलन कुछ रुट पर शुरू कर दिया गया। लेकिन आनंदनगर से बृजमनगंज होते हुए बढ़नी व गोंडा पैसेंजर ट्रेन का संचलन अभी तक नही शुरू हुआ। 10 महीने से ट्रेन संचलन बंद होने से स्थानीय यात्रियों को आवागमन के लिए डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। साथ ही कोरोना काल से पूर्व इंटरसिटी एक्सप्रेस ठहराव बृजमनगंज स्टेशन पर हुआ करता था। लेकिन अब जब इंटरसिटी का संचलन शुरू हुआ, लेकिन बृजमनगंज ठहराव न होने से स्थानीय यात्रियों में काफी आक्रोश व्याप्त है। लॉकडाउन खत्म होने पर सभी प्रतिबंध धीरे- धीरे खत्म हो रहे है। माल, सिनेमा हाल, पार्क खुल गए हैं। फिर भी ट्रेनों का संचलन नहीं किया जा रहा है। जिससे यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

बृजमनगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के संचलन न होने से यात्रियों को सफर के लिए प्राइवेट व निजी वाहनों सहारा लेना पड़ रहा है। जिससे अत्यधिक खर्च का बोझ पड़ रहा है। विनोद जायसवाल

आनंदनगर से बृजमनगंज होते हुए बढ़नी तक के ट्रेनों का संचलन न होने से छात्र, कर्मचारी सहित आम जनता को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। रविन्द्र यादव बंद पड़े रेल संचलन से रेलवे स्टेशन के आसपास के व्यापारियों का व्यापार प्रभावित हुआ है। व्यापारियों के सामने रोजी रोटी संकट खड़ी हो गई है। किशन जायसवाल ट्रेनों का संचलन शुरू न होने से स्थानीय जनता में काफी आक्रोश है। लोगों को आवागमन के लिए डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। साथ ही नगर पंचायत बृजमनगंज के व्यापारियों के व्यवसाय पर काफी प्रभाव पड़ा है। नन्हें सिंह

chat bot
आपका साथी