निर्भया को मिला इंसाफ, लोगों ने जताई खुशी

जागरण संवाददाता लेहड़ा महराजगंज शुक्रवार की सुबह तिहाड़ जेल के अंदर निर्भया के गुन

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Mar 2020 12:25 AM (IST) Updated:Sat, 21 Mar 2020 12:25 AM (IST)
निर्भया को मिला इंसाफ, लोगों ने जताई खुशी
निर्भया को मिला इंसाफ, लोगों ने जताई खुशी

जागरण संवाददाता, लेहड़ा, महराजगंज : शुक्रवार की सुबह तिहाड़ जेल के अंदर निर्भया के गुनहगारों को अंतत: फांसी दे दी गई। देर रात तक चले याचिकाओं के दाखिल करने व निस्तारण करने का सिलसिला सुप्रीम कोर्ट की चौखट पर जाकर थमा। सुप्रीम कोर्ट से दोषियों की याचिका खारिज होते ही उनकी फांसी की सजा पर मुहर लग गई। अल सुबह हुई फांसी की सजा के बारे में समाचार को सुनकर लोगों ने खुशी का इजहार किया। अधिवक्ता संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि अब जाकर आठ साल बाद निर्भया को इंसाफ मिला है । अधिवक्ता सतीश दुबे ने कहा न्याय की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतत: दोषियों को सजा मिली जो सुकून देने वाली है। अधिवक्ता राममनोहर मिश्र ने कहा कि न्यायालय की प्रक्रिया में समय जरूर लगता है पर न्याय जरूर मिलता है। अधिवक्ता जितेंद्र यादव ने कहा कि इससे महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचार पर रोक लगेगी। अधिवक्ता आनंद गुप्ता ने कहा कि अब जाकर निर्भया की माता को सही मायने में न्याय मिला है। अधिवक्ता रत्नेश उपाध्याय ने कहा कि विगत आठ वर्ष से सानंदन पटेल, महराजगंज विकास मंच निर्भया की आत्मा को शांति मिलेगी ।

chat bot
आपका साथी