बर्दाश्त नहीं किया जाएगा व्यापारियों का उत्पीड़न

महराजगंज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने स्थानीय

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Mar 2020 12:00 AM (IST) Updated:Fri, 20 Mar 2020 06:11 AM (IST)
बर्दाश्त नहीं किया जाएगा व्यापारियों का उत्पीड़न
बर्दाश्त नहीं किया जाएगा व्यापारियों का उत्पीड़न

महराजगंज: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने स्थानीय व्यापारी विजय कुमार जायसवाल को संगठन की सर्वसम्मति से नया जिलाध्यक्ष बनाया है। मनोनयन के बाद गुरुवार को नई कार्यसमिति की बैठक में पदाधिकारियों ने नए जिलाध्यक्ष को फूल माला फहनाकर स्वागत किया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस नई जिम्मेदारी को देकर संगठन ने जो विश्वास किया है, उस पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करूंगा। आशा दिलाते हैं कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं बर्दाश्त किया जाएगा। कार्यक्रम को वरिष्ठ जिला महामंत्री फुल चंद्र अग्रवाल, अजय राज कसौधन, विवेक गुप्ता, परशुराम जयसवाल, हरिद्वार, मनोज सिघानिया व रवि गोयंका आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर महेंद्रानंद जायसवाल, निवर्तमान जिलाध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल, इश्तियाक अहमद, श्रवण मद्धेशिया, विनोद यादव, शैलेश अग्रवाल, रामानंद सागर, विनोद सिंह, शिवकुमार रौनियार, आशीष जायसवाल आदि शामिल रहे।

-----------------------------------------------

जितेंद्र ने दिया इस्तीफा

महराजगंज: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल से व्यापारी जितेंद्र जायसवाल ने गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा पत्र भेजकर संगठन से अपने आप को अलग करने की बात की है। यह बात खुद जितेंद्र जायसवाल ने जारी किए गए विज्ञप्ति में कही। मालूम हो कि जितेंद्र जायसवाल संगठन के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं।

chat bot
आपका साथी