घर-घर जन्में कान्हा, भक्तिमय रहा माहौल

कोरोना के कारण सादगी से मनी श्रीकृष्ण जनमाष्टमी न झांकी निकली और न ही लगा कहीं मेला

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 06:37 PM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 06:37 PM (IST)
घर-घर जन्में कान्हा, भक्तिमय रहा माहौल
घर-घर जन्में कान्हा, भक्तिमय रहा माहौल

महराजगंज: कोरोना के कारण जिले में श्रीकृष्ण जनमाष्टमी बड़े ही सादगी के साथ मनाई गई। न कहीं झांकी निकली और न ही कहीं मेला लगा। हालांकि मंदिरों, घरों में ही भजन-कीर्तन किया गया। रात 12 बजे जैसे ही रोहिणी नक्षण में श्रीकृष्ण का जन्म हुआ तो नंद घर आनंद भयो,जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी,जय कन्हैया लाल की भजन से वातावरण में गूंज उठा।

नगर के फरेंदा रोड पर स्थित श्याम मंदिर, रामजानकी मंदिर, कालेज रोड पर दुर्गा मंदिर सहित गांव-गांव में झांकी सजा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। लेकिन कोरोना के कारण पहले जैसा माहौल नहीं रहा। बड़े ही सादगी के साथ फिजिकल डिस्टेंसिग को ध्यान में रखते हुए पर्व को मनाया गया। चंद लोग ही पूजा-अर्चन में जुटे वह भी मास्क लगाए हुए थे। हमारे भिटौली, शिकारपुर, पनियरा, परतावल, श्यामदेउरवा, मंगलपुर, घुघली, खुशहालनगर, चौक, संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में श्रद्धा के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। विधि विधान से रात्रि 12 बजते ही प्रभु का जन्म हुआ तो महाआरती के बाद प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम संपन्न हुआ। मिठौरा बाजार संवाददाता के अनुसार ब्लाक सभागार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर ब्लाक प्रमुख रामनिवास यादव व ग्राम प्रधान कुसुम देवी ने पूजा अर्चना कर अखंड कीर्तन का शुभारंभ हुआ। रात में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान फूलचंद यादव, लाठी बाबा, मनोज कुमार पटेल, बिकाउ प्रसाद, सर्वोत्तम विश्वकर्मा, रजनीश, योगेश्वर मिश्र आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी