सादगी के साथ मना जन्माष्टमी का त्योहार

पूरी रात भजन व कीर्तन में लीन रहे श्रद्धालु

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 07:09 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 07:09 PM (IST)
सादगी के साथ मना जन्माष्टमी का त्योहार
सादगी के साथ मना जन्माष्टमी का त्योहार

महराजगंज: जिले में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मंगलवार की रात्रि धूमधाम व सादगी के साथ मनाया गया। घरों मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण व राधा की झांकियां संजायी गई थी। शाम से ही भजन कीर्तन के जरिए श्रद्धालु अनुभूतियों की सागर में गोता लगाते रहे। जैसे ही रोहिणी नक्षत्र में आधी रात को श्रीकृष्ण का जन्म हुआ, तो पूरा वातावरण नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की., भए प्रगट कृपाल, दीन दयाला.आदि भजनों से गुंजयमान होता रहा। लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर पंजिरी प्रसाद के रुप में वितरित किया। शहर में मुख्य कार्यक्रम राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित हुआ। जहां मारवाड़ी समाज के श्रद्धालुओं ने शारीरिक दूरी के नियमों के साथ पूजा अर्चना और प्रसाद वितरित किया।

कोरोना संक्रमण को देखते हुए पुलिस लाइन, जिला कारागार में भी भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना की गई। किसी प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन नहीं हुआ। शहर के सिचाई कालोनी स्थित शिव मंदिर, पिपरेउरा, शिवनगर, पटेल नगर, चिउरहा, मऊपाकड़, बैकुंठपुर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव मनाया गया। घरों मंदिरों पर महिलाओं ने बधाइयां गीत गाईं।

chat bot
आपका साथी