होली महापर्व पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

महराजगंज : होली महापर्व पर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Mar 2019 09:00 AM (IST) Updated:Wed, 20 Mar 2019 09:00 AM (IST)
होली महापर्व पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
होली महापर्व पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

महराजगंज : होली महापर्व पर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। जिले में शांति व्यवस्था बहाल रखने के लिए दो कंपनी एसएसबी, एक कंपनी पीएसी, 50 उप निरीक्षक व 500 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।यह जानकारी नोडल अधिकारी सुरक्षा व एएसपी आशुतोष शुक्ल ने दी। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि होली पर्व के मद्देनजर पुलिस के अलावा 800 होमगार्ड, 900 चौकीदार, 200 पीआरडी जवानों को भी तैनात किया गया है। सिविल डिफेंस के साथ सादे वेश में भी पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। घटना के बाद त्वरित कार्रवांई के लिए चार क्विक रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। इस टीम को सदर, निचलौल, फरेंदा व नौतनवा जोन में तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि होलिका दहन से लेकर होली महापर्व की समाप्ति तक सभी थानाध्यक्षों व चौकी प्रभारियों को मोबाइल रहने के निर्देश दिए गए हैं। होली के दिन पुलिस अधीक्षक, एएसपी व सभी सीओ फोर्स के साथ जिले का भ्रमण करेंगे। उन्होंने कहा कि रंग भरी होली में खलल डालने वाले अराजकतत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं। तीन हजार मनबढ़ों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई और सभी को पाबंद किया गया है। संभावित बलवा से निपटने के लिए 11 अतिरिक्त पार्टी रिजर्व में रखी गई है , जो कही पर हालात बिगड़ने पर तत्काल मौके पर पहुंचेगी। अति संवेदनशील थाना सदर कोतवाली, चौक, निचलौल, नौतनवा व श्यामदेउरवा से निकलने वाले आठ जुलूसों की सुरक्षा के लिए बाहर से आए 50 उप निरीक्षकों व 100 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

chat bot
आपका साथी