मंदिर के पास बिक रहा गांजा, आक्रोश

कोल्हुई कस्बे में स्थित दुर्गा मंदिर परिसर से सटे एक गुमटी में बिक रहे गांजे और भांग से जहां पुलिस अनभिज्ञ बनी हुई है, वही क्षेत्र के युवा नशे के आदी होते जा रहे हैं, जो नशे की हालत में आने जाने वाले लोगों के साथ ही महिलाओं से छीटाकसी करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Jul 2018 11:57 PM (IST) Updated:Sun, 22 Jul 2018 11:57 PM (IST)
मंदिर के पास बिक रहा गांजा, आक्रोश
मंदिर के पास बिक रहा गांजा, आक्रोश

महराजगंज: कोल्हुई कस्बे में स्थित दुर्गा मंदिर परिसर से सटे एक गुमटी में बिक रहे गांजे और भांग से जहां पुलिस अनभिज्ञ बनी हुई है, वही क्षेत्र के युवा नशे के आदी होते जा रहे हैं, जो नशे की हालत में आने जाने वाले लोगों के साथ ही महिलाओं से छीटाकसी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। गांजा और भांग बेचने वाला संतकबीर नगर जनपद के बखिरा कस्बे से आता है, और दिन भर में ही बेच कर चला जाता है। समाजसेवी दिनेश मिश्र, सुरेंद्र नाथ शुक्ल, डा. धीरेंद्र लाल श्रीवास्तव, संजय लाल, अरशद फिरोज, बलराम चौधरी, सीताराम पांडेय, कृष्ण मोहन तिवारी, मनोज कुमार शुक्ल, श्रीराम जायसवाल, अनूप कुमार वर्मा आदि लोगों ने कहा कि बिना लाइसेंस के भांग और गांजा खुलेआम बेचना प्रशासनिक लापरवाही है। जिससे कोल्हुई क्षेत्र के युवा नशे के आदी हो जा रहे हैं। जिसे रोकना आवश्यक है।

chat bot
आपका साथी