भगोड़ा घोषित लल्लू सिंह समेत दो का कोर्ट में समर्पण, जेल

पुलिस की चार टीमों को झांसा देकर भगोड़ा घोषित भीमसेन सिंह उर्फ लल्लू सिंह व सुदर्शन ने शुक्रवार को कोर्ट में समर्पण कर दिया। कोर्ट ने दोनों आरोपितों को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Mar 2019 10:35 PM (IST) Updated:Fri, 08 Mar 2019 10:35 PM (IST)
भगोड़ा घोषित लल्लू सिंह समेत दो का कोर्ट में समर्पण, जेल
भगोड़ा घोषित लल्लू सिंह समेत दो का कोर्ट में समर्पण, जेल

महराजगंज: पुलिस की चार टीमों को झांसा देकर भगोड़ा घोषित भीमसेन सिंह उर्फ लल्लू सिंह व सुदर्शन ने शुक्रवार को कोर्ट में समर्पण कर दिया। कोर्ट ने दोनों आरोपितों को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया।

कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भरोहिया के पास लक्ष्मीपुर रेंज के फारेस्टर रामचंद्र पर बीते 12 जनवरी को भीमसेन सिंह उर्फ लल्लू सिंह, सुदर्शन प्रजापति, मनौवर समेत चार लोगों ने हमला किया था। घेर कर पीटा था और प्रभारी वनाधिकारी पर पिस्टल तान जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में घायल फारेस्टर की तहरीर पर ग्राम सिंहपुर कला निवासी भीमसेन सिंह उर्फ लल्लू सिंह समेत चार के खिलाफ हत्या प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट, जान से मारने की धमकी व एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था और पुलिस अधीक्षक ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीम गठित की थी। इन टीमों ने 24 घंटे के भीतर आरोपित मनौवर को गिरफ्तार कर लिया था पर भीमसेन सिंह उर्फ लल्लू सिंह दो साथियों के साथ फरार हो गया था। एक माह के दौरान कई संभावित ठिकानों पर छापा डालने के बाद भी जब पुलिस की चारों टीम कामयाब नहीं हुई तो एसपी ने भीमसेन उर्फ लल्लू सिंह को भगोड़ा घोषित किया था।

पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने बताया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने भगोड़ा घोषित भीमसेन सिंह उर्फ लल्लू सिंह की अरेस्ट स्टे की याचिका गुरवार को खारिज कर दी तो आज सुबह लल्लू सिंह के दो ठिकानों पर पुलिस ने छापा मारा। इससे घबरा कर लल्लू सिंह ने आज सुदर्शन के साथ फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम में समर्पण कर दिया।

chat bot
आपका साथी