सपाइयों ने लगाई चौपाल, बताई नीतियां

समाजवादी पार्टी द्वारा गांव-गांव में चलाया जा रहे समाजवादी विकास, विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के समापन के अवसर पर विधानसभा पनियारा के वरिष्ठ नेता हरेन्द्र त्रिपाठी ने घुघली विकास खंड के ग्रामसभा टेढवा में चौपाल लगाकर सपा कार्यकाल के उपलब्धियों को बताया तथा भाजपा की खामियों को गिनाते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ देश को गुमराह कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jan 2019 11:56 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jan 2019 11:56 PM (IST)
सपाइयों ने लगाई चौपाल, बताई नीतियां
सपाइयों ने लगाई चौपाल, बताई नीतियां

महराजगंज: समाजवादी पार्टी द्वारा गांव-गांव में चलाया जा रहे समाजवादी विकास, विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के समापन के अवसर पर विधानसभा पनियारा के वरिष्ठ नेता हरेन्द्र त्रिपाठी ने घुघली विकास खंड के ग्रामसभा टेढवा में चौपाल लगाकर सपा कार्यकाल के उपलब्धियों को बताया तथा भाजपा की खामियों को गिनाते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ देश को गुमराह कर रही है। देश में भ्रष्टाचार चरम पर है , किसान छले जा रहे हैं। इस दौरान ग्राम प्रधान सुरेश यादव, सोमारी मौर्य, राम सुधार यादव , रिजवान खान, कैलाश विश्वकर्मा, गुलाब चौधरी, राम आशीष विश्वकर्मा, प्रसिद्ध लाल शर्मा, ज्ञानेंद्र पाल, ओमप्रकाश राजभर आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी