घर सजाने को रंग-बिरंगी झालरों की बहार

दीपावली का पर्व 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा। घरों व दुकानों को सजाने के लिए बाजारों में रंग बिरंगी झालरों की बहार है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 11:44 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 11:44 PM (IST)
घर सजाने को रंग-बिरंगी झालरों की बहार
घर सजाने को रंग-बिरंगी झालरों की बहार

महराजगंज : दीपावली का पर्व 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा। घरों व दुकानों को सजाने के लिए बाजारों में रंग बिरंगी झालरों की बहार है। रंग-बिरंगी आर्टिफिशियल झालरों व दीपों से घरों को चमकाने की ललक युवाओं को आकर्षित कर रही है। इसके अलावा फूल वाली, लीची वाली, बेर वाली, लैंपवाली, अंगूरवाली झालर तथा घूमने वाले रंग बिरंगे बल्ब भी बाजार में आकर्षण का केंद्र बने हैं।

दीपावली से पहले ही महराजगंज-फरेंदा रोड सहित निचलौल, आनंदनगर, नौतनवा और सोनौली के प्रमुख बाजारों में रंग-बिरंगे बल्बों वाली लाइटें और झालर सजी हैं। यहां रेम्बो, व्हाइट, यलो, पिक, नीला, मल्टी जगमग कलर की विभिन्न झालर बिक रही हैं। जिसका महिलाएं खरीदारी करने में जुटे हैं, वहीं विभिन्न आकार के इलेक्ट्रॉनिक गुलदस्ते और झूमर लोगों को आकर्षित कर रहे हैं इनमें ग्लास, क्रिस्टल झूमर, बोतल, फूल, घर जैसे आकार वाले झूमर शामिल हैं। म्यूजिक वाली झूमर भी लोगों को खूब भा रही है। रिमोट से इनके रंगों में भी तब्दीली की जा सकती है।

---- फोटो: 21 एमआरजे: 31

व्यापारी अमित वर्मा ने कहा कि झालर 10 मीटर से 50 मीटर तक की लंबी लाइटों की कतार में मिल रही हैं। 40 से 50 रुपये प्रतिमीटर होने तथा सस्ती और वजन में हल्की होने के कारण यह लोगों की पहली पसंद हैं। इसके अलावा अन्य आकर्षित करने वाली भी लाइट व झालर बाजार में उपलब्ध हैं।

chat bot
आपका साथी