प्रभु यीशु के जन्मदिन के लिए घर-घर गा रहे कैरोल गीत

क्रिसमस के उपलक्ष्य में सोमवार को नगर में देर शाम कैरोल सिगिग का आयोजन किया गया। इस दौरान ईसाई समुदाय के लोगों के घर-घर जाकर प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव की खुशी को मनाते हुए बाइबल से प्रवचन प्रस्तुत किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Dec 2019 11:21 PM (IST) Updated:Tue, 24 Dec 2019 06:09 AM (IST)
प्रभु यीशु के जन्मदिन के लिए घर-घर गा रहे कैरोल गीत
प्रभु यीशु के जन्मदिन के लिए घर-घर गा रहे कैरोल गीत

महराजगंज: क्रिसमस के उपलक्ष्य में सोमवार को नगर में देर शाम कैरोल सिगिग का आयोजन किया गया। इस दौरान ईसाई समुदाय के लोगों के घर-घर जाकर प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव की खुशी को मनाते हुए बाइबल से प्रवचन प्रस्तुत किया गया।

क्राइस्ट द किग चर्च छपवा के फादर एलेक्स की अगुवाई में सेंटा क्लाज के साथ कैरोल सिगिग कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सेंटा क्लाज ने बच्चों में बांटी टॉफी, गुब्बारे वितरीत किए। जो देर रात तक चलता रहा। नगर में स्थित ईसाई समुदाय के घर-घर जाकर ढोल नगाड़ों व झांझ के साथ क्रिसमस के गीत' आया है यीशु आया है मुक्ति ले साथ आया है, मेरा प्रभु जन्मा प्यारा , प्रभु जन्मा पापिन कारण तारण मेरा प्यारा यीशु जन्मा आदि भजनों को गाकर खुशी का इजहार किया गया। फादर एलेक्स ने बाइबल से प्रवचन प्रस्तुति में बताया कि याशायाह की भविष्यवाणी किया था कि यीशु मसीह का जन्म गरीब और शोषित व पीड़ित लोगों का उद्धार करने के लिए हुआ। इसीलिए उन्होंने गरीब परिवार के घर की गोशाला में चरनी पर जन्म लिया। इसी के चलते उनके जन्म की झांकी को गोशाला की तरह सजाया जाता है। इस मौके पर सिस्टर मौली, रीना, क्रिस्टोफर, रॉनी डेविड, नेविल, तनु आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी