किशोरी से दुष्कर्म के आरोपित को जेल

शादी का झांसा देकर एक किशोरी को मां बनाने वाले आरोपित अमित पटेल उर्फ पुनीत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सोमवार को नौतनवा कस्बे के जनता चौक से गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।का झांसा देकर एक किशोरी को मां बनाने वाले आरोपित अमित पटेल उर्फ पुनीत

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Nov 2019 12:05 AM (IST) Updated:Tue, 26 Nov 2019 12:05 AM (IST)
किशोरी से दुष्कर्म के आरोपित को जेल
किशोरी से दुष्कर्म के आरोपित को जेल

महराजगंज: शादी का झांसा देकर एक किशोरी को मां बनाने वाले आरोपित अमित पटेल उर्फ पुनीत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सोमवार को नौतनवा कस्बे के जनता चौक से गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। नौतनवा थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर आरोपित ने किशोरी से संबंध बनाया। दोनों गांव छोड़ भाग गए। वापस आने तो पंचायत ने दोनों को साथ रहने के लिए कहा। इसी दौरान किशोरी गर्भवती हो गई। तीन सप्ताह पूर्व उसने एक बालक को जन्म दिया। आरोपित ने किशोरी के साथ रहने से इंकार कर दिया। पिता के साथ किशोरी पुलिस अधीक्षक से अपनी फरियाद सुनाई।

नौतनवा थाना में शनिवार को आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी थी। इंस्पेक्टर परमाशंकर यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी