सीता स्वयंवर देख भाव विभोर हुए दर्शक

जागरण संवाददाता, घुघली, महराजगंज: घुघली क्षेत्र के बरगदवा माधोपुर में चल रही रामलीला में गांव के कल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Oct 2018 11:25 PM (IST) Updated:Sun, 21 Oct 2018 11:25 PM (IST)
सीता स्वयंवर देख भाव विभोर हुए दर्शक
सीता स्वयंवर देख भाव विभोर हुए दर्शक

जागरण संवाददाता, घुघली, महराजगंज: घुघली क्षेत्र के बरगदवा माधोपुर में चल रही रामलीला में गांव के कलाकारों ने शनिवार की रात को सीता विवाह का सजीव मंचन कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। विविध प्रसंगों को विस्तार देते हुए चौपाई व गीतों के बीच प्रस्तुत मंचन को सभी ने सराहा। मंचन का शुभारंभ जनकपुर के राज दरबार के ²श्य से होता है। देश के सभी भूपति राजा सीता स्वयंवर में भाग लेने के लिए पधार चुके हैं। स्वयंवर का कार्यक्रम सजाया जा रहा है। इसी बीच गुरु वशिष्ठ के साथ दशरथ नंदन राम और लक्ष्मण भी वहां पहुंचते हैं। रात्रि विश्राम के बाद प्रात: काल राजकुमार राम जनकपुरी का दर्शन करने बाग की ओर टहलने जाते हैं। इसी दौरान जनक नंदनी सीता भी फुलवारी में सखियों संग फूल तोड़ने पहुंचती हैं। यहां राम और सीता का आमना-सामना होता है। दोनों एक दूसरे का रूप सौंदर्य देख खो जाते हैं। मन ही मन दोनों एक दूसरे को पाने की प्रार्थना ईश्वर से करते हैं। इधर स्वयंवर का कार्यक्रम शुरू होता है। बारी-बारी से सभी राजा शिव का धनुष उठाने का प्रयास करते हैं, लेकिन वह तनिक भी नहीं हिलता है। अंत में राम धनुष के पास पहुंचते हैं। भगवान शिव का स्मरण कर एक झटके में शिव धनुष उठा लेते हैं। प्रत्यंचा चढ़ाने के लिए डोरी खींचते हैं कि धनुष खंडित हो जाता है। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि राजेश पांडेय, आशानंदन पांडेय एडवोकेट, सुदर्शन यादव, अभिषेक श्रीवास्तव, कुमार अनुज, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, देवेन्द्र पांडेय, अर¨वद पांडेय, दुर्गेश यादव, देवेन्द्र तिवारी,डा. धनंजय मणि त्रिपाठी, धर्मेंद्र पांडेय, ज्ञान प्रकाश पांडेय, दिलीप मिश्र, दिनेश पांडेय आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी