किशोरी से छेड़खानी, माता-पिता को पीटा

दीपावली महापर्व पर बुधवार को देर रात घर में घुसे दो युवकों ने किशोरी से छेड़खानी की। विरोध करने पर किशोरी के माता-पिता को लाठियों से पीटा और फरार हो गए। यह घटना पनियरा थाना अंतर्गत एक गांव में हुई। गुरुवार की सुबह पीड़ित किशोरी के साथ पनियरा थाने पर पहुंची मां ने तहरीर दी कि गांव का एक मनबढ़ युवक अपने साथी के साथ दीपावली की रात करीब 12 बजे घर में घुस गया और बरामदे में सो रही 15 वर्षीय बेटी के साथ छेड़खानी करने लगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Nov 2018 12:13 AM (IST) Updated:Sat, 10 Nov 2018 12:13 AM (IST)
किशोरी से छेड़खानी, माता-पिता को पीटा
किशोरी से छेड़खानी, माता-पिता को पीटा

महराजगंज : दीपावली महापर्व पर बुधवार को देर रात घर में घुसे दो युवकों ने किशोरी से छेड़खानी की। विरोध करने पर किशोरी के माता-पिता को लाठियों से पीटा और फरार हो गए। यह घटना पनियरा थाना अंतर्गत एक गांव में हुई। गुरुवार की सुबह पीड़ित किशोरी के साथ पनियरा थाने पर पहुंची मां ने तहरीर दी कि गांव का एक मनबढ़ युवक अपने साथी के साथ दीपावली की रात करीब 12 बजे घर में घुस गया और बरामदे में सो रही 15 वर्षीय बेटी के साथ छेड़खानी करने लगा। बेटी ने विरोध किया और शोर मचाया तो पति के साथ बेटी को बचाने पहुंची और एक युवक को पकड़ लिया। दूसरे युवक ने लाठी से मार कर साथी को छुड़ा लिया और फिर दोनों ने मिल कर पीटा तथा जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पनियरा थानाध्यक्ष राजप्रकाश ¨सह ने कहा कि तहरीर मिली है। आरोप सही मिलने पर केस दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

-------------------------

पुरानी रंजिश में दो भाइयों को पीटा

पनियरा, महराजगंज : पनियरा थाना अंतर्गत ग्राम झुलनीपुर में बुधवार की रात पुरानी रंजिश को लेकर दो ग्रामीणों ने 55 वर्षीय सुदामा पाल व उनके भाई गुलाब को लाठियों से पीटा और फरार हो गए। परिजनों ने घायल भाइयों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा में भर्ती कराया है। पनियरा थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि की। कहा कि दोनों आरोपितों के खिलाफ मारपीट की धारा में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी