प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में गरजे कांग्रेसी, सौंपा ज्ञापन

पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। पूर्व सांसद ने कहा कि सरकार अपनी ही अराजकता से इतनी डरी हुई है कि किसानों से मिलने जा रहीं प्रियंका गांधी को गिरफ्तार कर लिया जाता है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Oct 2021 02:23 AM (IST) Updated:Thu, 07 Oct 2021 02:23 AM (IST)
प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में गरजे कांग्रेसी, सौंपा ज्ञापन
प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में गरजे कांग्रेसी, सौंपा ज्ञापन

महराजगंज: लखीमपुर में हुए संघर्ष में मृत किसानों के स्वजन से मुलाकात करने जा रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की गिरफ्तारी के विरोध और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने बुधवार को पार्टी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन सीओ को सौंपकर कार्रवाई की मांग की। हालांकि कांग्रेसी कार्यकर्ता रैली निकालकर गिरफ्तारी देने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें कार्यालय से आगे नहीं बढ़ने दिया।

पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। पूर्व सांसद ने कहा कि सरकार अपनी ही अराजकता से इतनी डरी हुई है कि किसानों से मिलने जा रहीं प्रियंका गांधी को गिरफ्तार कर लिया जाता है। हमारी मांग है कि लखीमपुर की घटना के दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी हो। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए। गोपाल शाही, वीरेंद्र कुमार रिछारिया, गामा प्रसाद, विधि नारायण वर्मा, विराज वीर अभिमन्यु, पूर्णमासी, विधि नारायण वर्मा, विनोद कुमार सिंह, अनवर, रमाकांति त्रिपाठी, चंद्रजीत भारती, नुरुलहोदा, योगेंद्र, अजय सिंह, नंदू, रोशन, अकील अहमद, प्रताप यादव, महातम पटेल, नीतीश मिश्रा, रमन, शिवम मिश्रा, आकाश, आयुष कुमार, मो. आसिफ, सैफ आसिर, विनोद कुमार सिंह, अमितेश, राजेश कुमार, समीउल्लाह आदि मौजूद रहे। नौतनवा में सड़क पर उतरे कांग्रेसी

महराजगंज: नौतनवा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय सिंह एडवोकेट की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर लखीमपुर की घटना का विरोध जताया। श्री सिंह ने कहा कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के पुत्र ने अपने वाहन से कुचलकर किसानों को मौत के घाट उतार दिया । कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव के साथ स्थानीय प्रशासन व पुलिस के द्वारा जो दु‌र्व्यवहार किया गया, उसकी पार्टी पुरजोर निदा करती है। आज उत्तर प्रदेश के गांवों का किसान भी इस बात को मानने लगा है कि भाजपा के शासन में उसका जीवन सुरक्षित नहीं है। इस दौरान गंगाजल चौरसिया, सदामोहन उपाध्याय, राकेश त्रिपाठी, केसी पांडेय, दिलीप कुमार, इंद्रेश चौधरी, उमेश निषाद, जयप्रकाश शाही, राम प्रताप सिंह, इसरार अहमद, रामवृक्ष प्रसाद, मनोज साहनी, कौशल कुमार गिरी, संदीप त्रिपाठी, बीपी राव, सुरेश शर्मा, सुनील सिंह, श्रवण कुमार भारती, ओम प्रकाश राव, सोमई भारती, राजन शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी