भाजपा शासन में विकास कर रहा प्रदेश: उपेंद्र

उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल युवा कल्याण व पंचायती राज विभाग व जिले के प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी ने गुरुवार को एक मैरिज हाल में आयोजित जनसभा में कहा कि भाजपा ने जो कहा वह किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Sep 2019 11:46 PM (IST) Updated:Fri, 20 Sep 2019 06:34 AM (IST)
भाजपा शासन में विकास कर रहा प्रदेश: उपेंद्र
भाजपा शासन में विकास कर रहा प्रदेश: उपेंद्र

महराजगंज : उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल, युवा कल्याण व पंचायती राज विभाग व जिले के प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी ने गुरुवार को एक मैरिज हाल में आयोजित जनसभा में कहा कि भाजपा ने जो कहा, वह किया। ढाई वर्ष पूर्व प्रदेश अराजकता भय के माहौल में था। भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश में अभूतपूर्व बदलाव आया। अपराध पर लगाम लगा, सड़कों का जाल बिछ रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार खेलों के प्रति सरकार गंभीर है। इसके अलावा उन्होंने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को गिनाया। आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि महराजगंज में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं सहित खेल में उत्तरोत्तर विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि जनपद में कुल 21907 प्रधानमंत्री जबकि 3289 पात्रों को मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभान्वित कराया गया है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद में कुल 2 लाख 58 हजार 793 शौचालय बनवाए गए, जिससे जनपद ने स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान सांसद पंकज चौधरी, विधायक जयमंगल कन्नौजिया, ज्ञानेंद्र सिंह, भाजपा विधायक बजरंगी सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभुदयाल, भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, राजेश जायसवाल, वीरेंद्र चौहान, मधु पांडेय, पूर्व विधायक अवनींद्र नाथ द्विवेदी उर्फ महंत द्विवेदी, नेता अजय कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य लोग शामिल रहे। संचालन जिला महामंत्री ओमप्रकाश पटेल किया। इसके बाद राज्यमंत्री ने कांशीराम आवास में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

chat bot
आपका साथी