बिना मास्क घूम रहे 62 लोगों से वसूला जुर्माना

मुख्य तिराहा पर जांच कर 66 सौ रुपये जुर्माना वसूला।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Jun 2020 11:12 PM (IST) Updated:Thu, 18 Jun 2020 11:12 PM (IST)
बिना मास्क घूम रहे 62 लोगों से वसूला जुर्माना
बिना मास्क घूम रहे 62 लोगों से वसूला जुर्माना

महराजगंज: नगर क्षेत्र में गुरुवार को बिना मास्क लगाए घूम रहे 62 लोगों से उपजिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में नगर पंचायत कर्मियों ने कस्बे के मुख्य तिराहा पर जांच कर 66 सौ रुपये जुर्माना वसूला। उपजिलाधिकारी अभय कुमार गुप्ता ने बताया कि लॉकडाउन खुलने के बाद भी बिना मास्क के घूमने पर पूर्ण प्रतिबंध है। बावजूद इसके अधिकांश लोग कस्बा व बाजार में बिना मास्क व फेस कवर लगाए घूम रहे थे। जिनसे जुर्माना वसूला गया है। चेतावनी दी गई है कि अब बिना मास्क के मिलेंगे तो कानूनी कारवाई की जाएगी। इस दौरान सीओ रणविजय सिंह, ईओ देवेंद्र मणि त्रिपाठी, कर लिपिक अवधेश कुमार, विशाल मद्धेशिया, अमित कुमार, सत्यप्रकाश व सदरे आलम आदि मौजूद रहें।

chat bot
आपका साथी