54 सैन्य वाहन व 10 वेंटीलेटर भेजे गए नेपाल

पड़ोसी देश को कुल 113 वाहन भेजे जाने हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Aug 2020 10:54 PM (IST) Updated:Sun, 02 Aug 2020 06:10 AM (IST)
54 सैन्य वाहन व 10 वेंटीलेटर भेजे गए नेपाल
54 सैन्य वाहन व 10 वेंटीलेटर भेजे गए नेपाल

महराजगंज: भारत सरकार ने शनिवार को पड़ोसी देश नेपाल में 54 सैन्य वाहन व 10 वेंटीलेटर भेजे। भारत व नेपाल के बीच हुए समझौते के अंतर्गत पड़ोसी देश को कुल 113 वाहन भेजे जाने हैं। इसमें से 54 सैन्य वाहनों की पहली खेप सोनौली सीमा के रास्ते नेपाल पहुंची। शनिवार को नेपाल प्रशासन के उच्चाधिकारी गोरखपुर के कूड़ाघाट से सेना की गाड़ियों को अपने सुपुर्दगी में लेकर सोनौली बार्डर के रास्ते नेपाल गए। कस्टम अधीक्षक एके द्विवेदी ने बताया कि भारत से 54 सैन्य वाहन व 10 वेंटीलेटर नेपाल भेजे गए हैं।

chat bot
आपका साथी