16 किलोग्राम सोना बरामद, एक हिरासत में

नेपाल के गोरखा जिले में बुधवार की रात लावारिश हालत में मिला 16 किलोग्राम सोना नेपाल प्रशासन के लिए जांच का विषय बना हुआ है। मामले में एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। नेपाल की सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं। जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि बरामद सोने को भारत भेजने की तैयारी थी जिसे जानकारी होने पर पुलिस ने बरामद कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Jul 2019 11:35 PM (IST) Updated:Fri, 26 Jul 2019 06:29 AM (IST)
16 किलोग्राम सोना बरामद, एक हिरासत में
16 किलोग्राम सोना बरामद, एक हिरासत में

महराजगंज: नेपाल के गोरखा जिले में बुधवार की रात लावारिश हालत में मिला 16 किलोग्राम सोना नेपाल प्रशासन के लिए जांच का विषय बना हुआ है। मामले में एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। नेपाल की सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं। जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि बरामद सोने को भारत भेजने की तैयारी थी, जिसे जानकारी होने पर पुलिस ने बरामद कर लिया। यह जानकारी नेपाल के प्रदेश संख्या पांच के डीआइजी विनोद शर्मा घिमिरे ने गुरुवार की शाम पत्रकारों को प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि बुधवार की रात मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि गोरखा जिले में एक स्थान पर 16 किलोग्राम सोना रखा गया है। सूचना पर अलर्ट हुई पुलिस ने एक स्थान से सोने की बिस्कुट बरामद किया। सोना भारत के किसी गोल्ड तस्कर का है। नेपाली नागरिक धन घुरुंग को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।

chat bot
आपका साथी