प्रकृति के संसाधन सभी के लिए बहुमूल्य

सबहेड- सेंट जोसेफ स्कूल में आयोजित हुआ कार्यक्रम कैचवर्ड- विश्व पृथ्वी दिवस क्रासर- पर्यावरण

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Apr 2017 12:27 AM (IST) Updated:Sun, 23 Apr 2017 12:27 AM (IST)
प्रकृति के संसाधन सभी के लिए बहुमूल्य
प्रकृति के संसाधन सभी के लिए बहुमूल्य

सबहेड- सेंट जोसेफ स्कूल में आयोजित हुआ कार्यक्रम

कैचवर्ड- विश्व पृथ्वी दिवस

क्रासर- पर्यावरण की बेहतरी के लिए पृथ्वी को हरा-भरा रखना जरुरी

क्रासर- पोस्टर मे¨कग में संजना व भाषण में आदर्श को पहला स्थान

फोटो 22एमआरजे -20

परिचय- अपने बनाए गए माडल के साथ छात्र-छात्राएं।

जागरण संवाददाता,

महराजगंज: चौक रोड स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में शनिवार को विश्व पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य लिली थामस ने कहा कि प्रकृति ने जो संसाधन दिए हैं वह सभी के लिए बहुमूल्य हैं। उन्होंने कहा कि संसाधनों का प्रयोग बेहतर परिणाम के लिए होता है। संसाधनों का जरुरत से अधिक प्रयोग होने पर वह घातक भी सिद्ध होने लगता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को पहुंचाई जा रही क्षति से आमजन की ही परेशानियां बढ़ेंगी। आमजन के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में योगदान देना चाहिए। समाज को भी इस विषय पर जागरूक किया जाना चाहिए। विज्ञान शिक्षक केके त्रिपाठी ने कहा कि पृथ्वी को हरा-भरा रख कर ही पर्यावरण को बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने विज्ञान के बारे में बच्चों को विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उप प्रधानाचार्य ए ब्रिट्टो, ¨हदी शिक्षक अंगद पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।

-------------------------------------

माडल मे¨कग में अंकित पटेल ग्रुप को पहला स्थान:

पृथ्वी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न माडल बनाए। माडल मे¨कग में अंकित पटेल ग्रुप को पहला, आदित्य उपाध्याय ग्रुप को दूसरा तथा हिमांशु त्रिपाठी ग्रुप को तीसरा स्थान मिला। पोस्टर मे¨कग में संजना ¨सह ने प्रथम, पलक गुप्ता ने द्वितीय व अमृता ¨सह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में आदर्श पटेल ने पहला व प्रिया पटेल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

chat bot
आपका साथी