140 भारतीय और 73 गोरखा सैनिक पहुंचे भारत

भारतीय सीमा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्क्रीनिग कर आब्रजन कार्यालय भेजकर रजिस्ट्रेशन कराया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 10:45 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 06:05 AM (IST)
140 भारतीय और 73 गोरखा सैनिक पहुंचे भारत
140 भारतीय और 73 गोरखा सैनिक पहुंचे भारत

महराजगंज: पड़ोसी मुल्क नेपाल में फंसे 140 भारतीय नागरिक व 73 गोरखा सैनिकों ने शुक्रवार को भारत में प्रवेश किया। भारतीय सीमा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्क्रीनिग कर आब्रजन कार्यालय भेजकर रजिस्ट्रेशन कराया। जहां से सभी को उनके गंतव्य स्थान को रवाना कर दिया गया। भारत से नेपाल सीमा में 120 नागरिकों के प्रवेश की अनुमति मिली। एसडीएम जसधीर सिंह ने बताया कि 140 भारतीय नागरिक और 73 गोरखा सैनिकों की इंट्री हुई है।

chat bot
आपका साथी