शुल्क प्रतिपूर्ति को लेकर डीएम गंभीर, दिए निर्देश

महराजगंज: बीएड सत्र 2014-15 अनुसूचित जाति, जनजाति के अधिकांश विद्यार्थियों की शुल्क प्रतिपूर्ति अभी

By Edited By: Publish:Sat, 23 May 2015 09:41 PM (IST) Updated:Sat, 23 May 2015 09:41 PM (IST)
शुल्क प्रतिपूर्ति को लेकर डीएम गंभीर, दिए निर्देश

महराजगंज: बीएड सत्र 2014-15 अनुसूचित जाति, जनजाति के अधिकांश विद्यार्थियों की शुल्क प्रतिपूर्ति अभी तक शासन से नहीं मिले हैं। इस मुद्दे को लेकर जिलाधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्य व प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर समस्यों पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान उन्होंने गंभीरता को देखते हुए समाज कल्याण अधिकारी के माध्यम से शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए प्रमुख सचिव समाज कल्याण को पत्र भेजने की बात कही है।

दरअसल जिले की जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज एडेड हैं, जबकि सोनपति महिला महाविद्यालय महराजगंज, सरस्वती देवी महिला महाविद्यालय निचलौल, जगदीश प्रसाद स्मारक इंटर पोस्ट ग्रेजुएट कालेज देवपुर, राजीव गांधी मेमोरियल पैसिया नौतनवा, स्वर्ण प्रभा महिला महाविद्यालय आनंदनगर, लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय आनंदनगर तथा अक्षैवर ¨सह मेमोरिया नटवा जंगल सहायता प्राप्त है। इन विद्यालयों में प्रवेश बीएड 2014-15 में शून्य बैलेंस पर शासन द्वारा काउंसि¨लग के माध्यम से हुआ है। हालांकि शुल्क प्रतिपूर्ति के मामले को लेकर विद्यार्थियों ने जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। जिस पर डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए प्राचार्यों की बैठक बुलाई। प्राचार्यों ने डीएम को बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा अभी तक शुल्क प्रतिपूर्ति का भुगतान नहीं किया गया। जिसके कारण काफी दिक्कतें आ रहीं है। जबकि शासन का मानना है कि जो विद्यार्थी एम प्रथम वर्ष करने के बाद आगे की पढ़ाई बंद कर बीएड में प्रवेश करा लिया। उन्हें इसके लाभ से वंचित रखा जाय। नियम के इस पेंच से कालेज व विद्यार्थियों दोनों की परेशानी बढ़ गई है। जिलाधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने प्राचार्य की बातों को गंभीरता से सुनने के बाद शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए समाज कल्याण अधिकारी के माध्यम से प्रमुख सचिव समाज कल्याण विभाग को पत्र भेजने का आश्वासन दिया। इस दौरान समाज कल्याण अधिकारी दीनानाथ शुल्क, पीजी कालेज के मुख्य नियंता घनश्याम शर्मा आदि कई लोग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी