पिकप की ठोकर से बालिका घायल

महराजगंज: सदर क्षेत्र के पिपरदेउरवा में शनिवार दोपहर पिकप की ठोकर से दिव्या पुत्री राम कृपाल (13)

By Edited By: Publish:Sat, 24 Jan 2015 10:10 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jan 2015 10:10 PM (IST)
पिकप की ठोकर से बालिका घायल

महराजगंज:

सदर क्षेत्र के पिपरदेउरवा में शनिवार दोपहर पिकप की ठोकर से दिव्या पुत्री राम कृपाल (13) गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में परिजन उसे जिला अस्पताल भर्ती कराए, जहां हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

राम कृपाल परिवार के साथ पिपरदेउरा स्थित काशीराम आवास में रहते हैं। दोपहर में उनकी पुत्री दिव्या आवास से निकल कर कहीं जा रही थी। उसी समय चावल लदी पिकप अनियंत्रित होकर बालिका को ठोकर मार दिया। ठोकर लगने से गंभीर रूप से घायल होकर बालिका सड़क पर गिर कर तड़पने लगी। दुर्घटना के बाद भाग रहे पिकप चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। अन्य घटना के मुताबिक सदर क्षेत्र के बैकुण्ठपुर स्थित एलआइसी आफिस के पास शुक्रवार सुबह दो मोटरसाइकिल के आपस में हुई टक्कर में बरवाराजा निवासी शत्रुध्न पुत्र दीप चंद (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर अवस्था में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि घटना में दूसरे मोटरसाइकिल सवार भी घायल हो गया।

chat bot
आपका साथी