समाज को जोडे़ं, दूर करें मतभेद

महराजगंज: जवाहर लाल नेहरू स्मारक पोस्ट ग्रेजुएट कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में कौमी

By Edited By: Publish:Wed, 26 Nov 2014 12:14 AM (IST) Updated:Wed, 26 Nov 2014 12:14 AM (IST)
समाज को जोडे़ं, दूर करें मतभेद

महराजगंज: जवाहर लाल नेहरू स्मारक पोस्ट ग्रेजुएट कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में कौमी एकता सप्ताह के समापन अवसर पर गोष्ठी आयोजित की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डा. रमेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि समाज को जोड़ने का कार्य करें। जातिवाद, संप्रदायवाद, क्षेत्रवाद, नक्सलवाद हम सभी लोगों तथा देश की सबसे बड़ी समस्या है। इसे दूर करने के लिए हमें आगे आना होगा।

विशिष्ट अतिथि प्राचीन इतिहास विभाग के प्रवक्ता डा. विनोद कुमार कुशवाहा ने रासेया के विभिन्न पक्षों पर प्रकाश डाला।

इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डा. प्रेम प्रकाश मिश्र, ज्ञानेंद्र नाथ द्विवेदी, सिरातुन निशा, प्रियंका भारती, ममता, दीपू पासवान, रोहित, भानू प्रताप तिवारी, शैलेष गुप्ता, बसंत, राजू, विजय वर्मा, पिंटू पासवान, आदि छात्र छात्राओं ने सहभाग किया। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र कुमार पाठक ने किया। आभार ज्ञापन डा. के आर यादव ने किया।

chat bot
आपका साथी