West Bengal Assembly Election 2021: भाजपा के चुनावी अभियान को धार दे रहे हैं Dy CM केशव प्रसाद मौर्य, दो दिनी दौरा

West Bengal Assembly Election 2021 भाजपा के अभियान को धार देने उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी दो दिन के दौरे पर हैं। दो दिन के बंगाल के दौरे पर केशव प्रसाद मौर्य पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान उनको बूथ मैनेजमेंट का ज्ञान देंगे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sat, 19 Dec 2020 12:01 PM (IST) Updated:Sat, 19 Dec 2020 01:03 PM (IST)
West Bengal Assembly Election 2021: भाजपा के चुनावी अभियान को धार दे रहे हैं Dy CM केशव प्रसाद मौर्य, दो दिनी दौरा
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी कोलकाता पहुंचे हैं

लखनऊ, जेएनएन। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव 2021 के लिए भारतीय जनता पार्टी अपना बड़ा अभियान चला रही है। भाजपा के इस अभियान को धार देने उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी दो दिन के दौरे पर हैं। दो दिन के बंगाल के दौरे पर केशव प्रसाद मौर्य पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान उनको बूथ मैनेजमेंट का ज्ञान देंगे।

केशव प्रसाद मौर्य आज से दो दिन के पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। भारतीय जनता पार्टी के 'मिशन बंगाल' को धार देने उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी कोलकाता पहुंचे हैं। दो दिन के दौरे पर वह ममता बनर्जी के गढ़ में सेंध लगाने की जुगत में हैं। भाजपा केशव प्रसाद मौर्य को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ पश्चिम बंगाल चुनाव में स्टार प्रचारक के तौर पर प्रमोट कर रही है। भाजपा ने इस बार पश्चिम बंगाल के किले को फतह करने के लिए खास रणनीति तैयार की है। पार्टी ने वहां के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपना प्लान तैयार कर लिया है।

सात प्रमुख नेताओं को ममता बनर्जी के गढ़ में सेंध लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ स्टार प्रचारक होंगे। आज से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी दो दिनीसीय दौरे पर बंगाल में हैं। वहां पर केशव प्रसाद मौर्य को संगठन से पश्चिम बंगाल की लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी मिली है। वह हावड़ा, उलबेरिया, सिरामपुर, हुगली, अरामबाग लोकसभी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके साथ ही वह लगभग 30 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पश्चिम बंगाल में हिंदी भाषी वोट साधेंगे। वह सघन प्रचार अभियान चलाने के साथ ही बूथ कमेटी की बैठक करेंगे। पश्चिम बंगाल के भाजपा कार्यकर्ता व नेताओं के साथ मौर्य प्रचार अभियान में भी भाग लेंगे। 

chat bot
आपका साथी