Uttar Pradesh Weather Update: आज साफ रहेगा मौसम, शुक्रवार को प्रदेश में बारिश की संभावना

Uttar Pradesh Weather Update मौसम केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि हवा का रुख बदलेगा। उत्तरी पश्चिमी हवाओं की जगह पूर्वी हवाएं चलेंगी। वहीं जम्मू-कश्मीर के पास पश्चिमी विक्षोभ भी बना रहेगा। इसके चलते प्रदेश में मौसमी उठापटक होगी।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Wed, 03 Feb 2021 06:15 AM (IST) Updated:Wed, 03 Feb 2021 10:42 AM (IST)
Uttar Pradesh Weather Update: आज साफ रहेगा मौसम, शुक्रवार को प्रदेश में बारिश की संभावना
चक्रवाती हवाओं से मौसम में बड़ी तब्दीली के आसार। अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान बढ़े।

लखनऊ, जेएनएन। प्रदेश में मंगलवार को मौसम साफ रहा। दोपहर में तेज धूप निकलने से सर्दी में कमी आई है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान बढ़े और हवा की रफ्तार में भी कम हुई। अब दो पश्चिमी विक्षोभों से उपजी चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर भारत के मैदानी इलाकों को सर्द बना रहा है। पांच या छह फरवरी को बारिश के भी आसार बन रहे हैं। कई दिनों के बाद अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रिकॉर्ड किया गया। इसी का नतीजा रहा कि मंगलवार को सुबह कोहरा छटने के बाद तेज धूप निकली। हालांकि न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से कम रिकॉर्ड किया जा रहा है।  पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदली और बारिश की संभावना है। शुक्रवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बदली और बारिश का मौसम बना रहेगा। शनिवार को भी कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। 

मौसम केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि हवा का रुख बदलेगा। उत्तरी पश्चिमी हवाओं की जगह पूर्वी हवाएं चलेंगी। वहीं जम्मू-कश्मीर के पास पश्चिमी विक्षोभ भी बना रहेगा। इसके चलते प्रदेश में मौसमी उठापटक होगी। शनिवार के बाद मौसम ठीक हो जाएगा। मंगलवार को राजधानी में सुबह कोहरा था लेकिन जल्द ही धूप निकल आई। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री कम 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को भी अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। 

कानपुर स्थित चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू कश्मीर के पास बना हुआ पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड से चीन की ओर बढ़ गया। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी अफगानिस्तान तथा इससे सटे उत्तरी पाकिस्तान पर पहुंच गया है। इसकी वजह से चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हो गया है, जिसका असर उत्तर भारत के मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों पर बना है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को प्रदेश में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। गुरुवार से मौसम बदल जाएगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदली और बारिश की संभावना है। शुक्रवार को प्रदेश में बदली और बारिश का मौसम बना रहेगा। शनिवार को भी कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।

chat bot
आपका साथी