लखनऊ से देहरादून के लिए वोल्वो शुरू, जानिए कितना होगा किराया
लॉकडाउन के बाद अरसे से बंद चल रही उत्तराखंड राज्य की सेवाओं की एनओसी का मसला अब धीरे-धीरे लाइन पर आ रहा है। बस सेवाएं फिर से शुरू हो रही हैं। यात्रियों की मांग पर कैसरबाग बस स्टेशन से देहरादून के लिए वॉल्वो बस सेवा शुरू कर दी गई है।
लखनऊ, जेएनएन। लॉकडाउन के बाद अरसे से बंद चल रही उत्तराखंड राज्य की सेवाओं की एनओसी का मसला अब धीरे-धीरे लाइन पर आ रहा है। बस सेवाएं फिर से शुरू हो रही हैं। यात्रियों की मांग पर कैसरबाग बस स्टेशन से देहरादून के लिए वॉल्वो बस सेवा शुरू कर दी गई है। ये बस उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से चलाई गई है।
वॉल्वो कैसरबाग बस अड्डे से इसका संचालन होगा। यहां से रोज शाम पांच बजे चलकर देहरादून के लिए रवाना होगी। दूसरे दिन सुबह पांच बजे बस देहरादून बस अड्डा पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में देहरादून से प्रतिदिन शाम छह बजे चलेगी और उसके दूसरे दिन सुबह छह बजे कैसरबाग बस स्टेशन पहुंचेगी। यह जानकारी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक केपी सिंह ने दी। इन दोनों स्थानों के बीच की दूरी करीब 604 किलोमीटर है। इसके लिए यात्रियों को किराए के रूप में 1649 रुपये प्रति सीट प्रति व्यक्ति देना होगा। टिकट बस और स्टेशन से भी मिलेगा। हां इसके लिए बस में सीट की उपलब्धता होनी आवश्यक है। यानी अगर सीट है तभी टिकट मिलेगा। अन्यथा तत्काल टिकट नहीं मिल पाएगा।