महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर राज्य महिला आयोग सख्त, सभी जगहों की तलब की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर महिला हिंसा व उत्पीड़न के कई मामलों पर राज्य महिला आयोग ने लिया संज्ञान पुलिस अधिकारी और जिलाधिकारियों से भी जानकारी तलब की गई। अमेठी लखनऊ व मेरठ में हुई हाल ही में हुई घटनाओं पर आयोग सख्त।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 03:55 PM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 03:55 PM (IST)
महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर राज्य महिला आयोग सख्त, सभी जगहों की तलब की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश में अलग अलग स्थानों पर महिला हिंसा व उत्पीड़न पर राज्य महिला आयोग ने तलब की जानकारी।

लखनऊ, जेएनएन। प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर कोई महिला हिंसा व उत्पीड़न से जुड़े समाचारों का संज्ञान लेते हुए राज्य महिला आयोग ने संबंधित जिलाधिकारियों व पुलिस अधीक्षक से जानकारी तलब की है।

लखनऊ में दुष्कर्म पीड़िता को दे रहे धमकी व महिला डाक्टर ने फांसी लगाकर दी जान तथा छात्रा ने शिक्षक पर लगाया प्रताड़ना का अारोप विषयक प्रकाशित घटनाओं का संज्ञान लेते हुये पुलिस आयुक्त लखनऊ नगर को भी आयोग द्वारा पत्र भेज कर रिपोर्ट मंगायी गई है। उधर अमेठी में 'नाबालिक लड़की के साथ हुआ दुराचार' विषयक प्रकाशित घटना का संज्ञान लेते हुये पुलिस अधीक्षक अमेठी से रिपोर्ट मंगाई गई है।

मेरठ में चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म का संज्ञान लेते हुये जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ को पत्र लिख कर तत्काल जानकारी मंगायी गई है। जिंदगी और मौत से जूझ रही हाथरस की दुष्कर्म पीड़िता विषयक घटना के बारे में जिलाधिकारी अलीगढ़/हाथरस व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़/पुलिस अधीक्षक हाथरस को पत्र भेज कर तत्काल रिपोर्ट मंगायी गयी है। बदायुं में प्रेम विवाह करने वाली युवती की हत्या के विषय में भी जिलाधिकारी से रिपोर्ट तलब की गई है।

chat bot
आपका साथी