LIVE BLOG

UP News Today LIVE: सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने कहा- कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर करें सख्ती, प्रयागराज, सहारनपुर, हाथरस में पथराव

LIVE UP Breaking News Today Updates in Hindi: जुमे की नमाज को लेकर पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट है। इसके बाद भी प्रयागराज में नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पथराव हुआ। वहीं सहारनपुर में भी भीड़ हंगामा कर रही है।

Prabhapunj MishraPublish:Fri, 10 Jun 2022 08:59 AM (IST) Updated:Fri, 10 Jun 2022 03:40 PM (IST)
UP News Today LIVE: सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने कहा- कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर करें सख्ती, प्रयागराज, सहारनपुर, हाथरस में पथराव
UP News Today LIVE: सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने कहा- कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर करें सख्ती, प्रयागराज, सहारनपुर, हाथरस में पथराव

Highlights

  • उत्‍तर प्रदेश व‍िधान पर‍िषद की 13 सीटों के ल‍िए 20 जून को होगी वोट‍िंग
  • रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीट पर 23 जून को होंगे उपचुनाव, सपा की भाजपा से टक्‍कर
  • भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा और मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने गोरखपुर में भाजपा कार्यालय का शुभारंभ क‍िया

लखनऊ, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश के संवेदनशील ज‍िलों में जुमे की नमाज के चलते आज धारा 144 लागू की गई है। इसी के साथ पूरे प्रदेश में पुल‍िस अलर्ट मोड पर है। इसके बाद भी प्रयागराज और सहारनपुर में भीड़ हंगामा कर रही है। प्रयागराज में नुपूर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पथराव भी हुआ। ज‍िसके बाद मौके पर भारी संख्‍या में फोर्स तैनात कर दी गई है। कानपुर, लखनऊ, बरेली, वाराणसी, मथुरा सह‍ित अन्‍य संवेदनशील ज‍िलों में शासन ने अधि‍कार‍ियों को सख्‍त न‍िर्देश द‍िए हैं। वहीं मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ और भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा आज गोरखपुर सह‍ित अन्‍य सात ज‍िलों में भाजपा के ज‍िला कार्यालय का शुभारंभ क‍िया। इस दौरान मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने कहा क‍ि कानून के साथ ख‍िलवाड़ करने वालों को बख्‍शा नहीं जाएगा। उनके ख‍िलाफ सख्‍त कार्रवाई की जाएगी।

10 June 2022 Today UP News LIVE Updates

10/06/2022
3:39:46 pm

सहारनपुर में नमाज के बाद विरोध जुलूस में नारेबाजी, देवबंद में पुलिस ने किया लाठीचार्ज

सहारनपुर में जुमे की नमाज के बाद भारत बंद की अफवाह को लेकर पश्‍च‍िमी यूपी में अलर्ट के बीच सहारनपुर में आधा घंटा के ल‍िए स्‍थ‍ित‍ि बेकाबू हो गई। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शान में की गई गुस्ताखी की बात कहते हुए सहारनपुर में मुस्लिम समाज के सैकड़ों युवक जुमे की नमाज के बाद अचानक सड़कों पर आ गए और नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करने लगे। कुछ ने जबरन दुकानें बंद कराने का भी प्रयास क‍िया, ज‍िस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर कई युवकों को हिरासत में ले लिया। 

10/06/2022
3:35:25 pm

उत्तर प्रदेश के हाथरस में जुमे की नमाज के बाद पथराव पुलिस ने खदेड़ा

हाथरस: कस्बा पुरदिलनगर में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लाेगों ने जुलूस निकाला। जलेसर रोड अंबेडकर मूर्ति चौराहे पर नूपुर शर्मा का पुतला दहन किया। जुलूस को रोकने गई पुलिस पर भीड़ ने पथराव कर दिया। इसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है। कस्बे में तनावपूर्ण स्थिति है।

10/06/2022
2:41:20 pm

प्रयागराज में स्थिति तनावपूर्ण, पथराव के बाद पुलिस से झड़प, आरएएफ ने संभाला मोर्चा

प्रयागराज : जुमे की नमाज के बाद शहर के अटाला इलाके में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो आक्रोशित लोगों से झड़प हो गई। इसके बाद पुलिस ने लोगों को खदेडऩा शुरू किया। पथराव कर रहे लोग गली में घुस गए। वहां से रुक-रुक कर पथराव होता रहा। वहीं आरएएफ के जवानों ने मोर्चा संभाला, जब जाकर स्थिति नियंत्रण में आ पाई। इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस को पुराने शहर में बवाल की आशंका थी। इसी के मद्देनजर आरएएफ को भी एक दिन पहले ही तैनात कर दिया गया था। वहीं इस घटना के बाद सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस के साथ ही पीएसी के जवानों को भी उतार दिया गया है।

10/06/2022
2:36:41 pm

प्रयागराज में पथराव के बाद दुकाने बंद

प्रयागराज में पथराव के बाद दुकानें फिर से बंद कर दी गई हैं। एक- दो दुकानदारों ने दुकानें खोली थीं फिर बवाल होते ही बंद कर दी। इस समय वाराणसी की दाल मंडी में दुकानें पूरी तरह बंद हैं।

10/06/2022
2:27:17 pm

सहारनपुर में भाजपा की पूर्व प्रवक्‍ता नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन

उत्‍तर प्रदेश के सहारनपुर में भाजपा की पूर्व प्रवक्‍ता नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी के व‍िरोध में प्रदर्शन जारी। पुल‍िस कर रही समझाने का प्रयास।

#WATCH उत्तर प्रदेश: निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंदल की भड़काऊ टिप्पणी के विरोध में सहारनपुर की जामा मस्जिद के बाहर लोगों ने प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/X7mRNRkiEX

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 10, 2022

10/06/2022
2:22:32 pm

प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद अटाला चौराहे पर जमकर हुआ पथराव

प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद अटाला चौराहे पर जमकर पत्थरबाजी हुई। हालांक‍ि अभी तक क‍िसी के घायल होने की खबर नहीं है। मौके पर भारी संख्‍या में पुल‍िस बल और आएएफ तैनात कर दी गई है।

10/06/2022
2:11:46 pm

जुमे की नमाज पर अलीगढ़ में बंद रहींं मुस्लिम समाज के लोगों की दुकानें

अलीगढ़। शहर में हर शुक्रवार को मुस्लिम समाज के लोगों की दुकानें बंद रहती हैं। आज भी बंद हैं। ऊपरकोट बाजार की बंद दुकानें।

10/06/2022
2:02:54 pm

सहारनपुर: जुमे की नमाज के बाद घंटाघर तक निकाला विरोध जुलूस, अल्लाह हू अकबर लगे नारे

सहारनपुर की जामा मस्जिद में हजारों की संख्या में नमाजियों ने नमाज पढने के मस्जिद के बाहर नारे बाजी की। हुजूम यहां से निकलकर घंटा घर की ओर बढा। इससे दुाकनदारों में दहशत हो गई। दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दी। हुजूम लगातार घंटा घर की ओर बढ रहा था। अल्लाह हू अकबर के नारे लगाते लोगों ने घंटा घर पर पहुंच कर घंटा घर चौराहे को घेर लिया। रोड जाम हो गए। वाहनों की कतार लग गई, वहीं युवकों ने तालियां बजाकर अपना विरोध करना शुरू कर दिया। सरकार का विरोध किया गया। लगभग आधे घंटे तक जाम रहा। पुलिस फोर्स भी भीड़ के साथ चल रहा था। मशक्कत के बाद पुलिस फोर्स ने लोगों को घंटा घर से रवाना किया। करीब आधे घंटे तक स्थिति असामान्य रहने के बाद लोग घरों को रवाना हुए। इससे पूर्व जामा मस्जिद के बाहर भी विरोध प्रदर्शन किया गया।

10/06/2022
1:51:13 pm

कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर करें सख्ती- सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्ती बरती जाए। शुक्रवार को जुमे की नमाज के दृष्टिगत उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था सख्त रखने का निर्देश दिया। गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था को लेकर बैठक करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मस्जिदों के सामने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएं। किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए।

10/06/2022
1:12:03 pm

जुमे की नमाज को लेकर पुराने शहर में अलर्ट, पुलिस व पीएसी तैनात

प्रयागराज : कानपुर में हुई हिंसा के मद्देनजर प्रयागराज में भी सतर्कता बरती जा रही है। जुमे की नमाज को लेकर कोतवाली में जामा मस्जिद के आसपास पुलिस व पीएसी की तैनाती की गई है। सादे ड्रेस में भी पुलिस के जवान मुस्तैद हैं। कोतवाली के अलावा करेली, खुल्दाबाद, अटाला, अतरसुइया, दरियाबाद सहित कई मिश्रित आबादी वाले मोहल्ले में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। जिलाधिकारी संजय खत्री, एसएसपी अजय कुमार सहित अन्य अधिकारी गस्त कर रहे हैं।

10/06/2022
12:56:54 pm

जेपी नड्डा ने क‍िया भाजपा गोरखपुर के नए क्षेत्रीय कार्यालय का लोकार्पण

भाजपा के गोरखपुर क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों का शुक्रवार से नए क्षेत्रीय कार्यालय में संचालन शुरू हो गया। शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय का लोकार्पण क‍िया।

10/06/2022
12:36:52 pm

बांदा में जामा मस्जिद के पास फोर्स तैनात

बांदा में भी सतर्कता बरती जा रही है। शहर की प्रमुख जामा मस्जिद के पास फोर्स तैनात किया गया है। इसके अलावा घनी बस्तियों व अन्य मस्जिदों के पास भी पुलिस तैनात है।

10/06/2022
12:17:06 pm

लखनऊ में ड्रोन पकड़ेगा कटि‍या से बिजली चोरी

लखनऊ में बिजली चोरी करने वाले लोग कटिया लगाने के बाद जब पकड़े जाते हैं तो अपने परिसर में इन बातों का बहाना बताकर बिजली कर्मियों को घुसने नहीं देते। अब यह बहाने नहीं चलेंगे।

बिजली विभाग ऐसे चोरों से निपटने के लिए ड्रोन कैमरे का प्रयोग करने जा रही है। कैमरे में पुष्टि होने के बाद संबंधित बिजली चोर को दिखाकर तब परिसर में प्रवेश किया जाएगा। इतना ही नहीं महिला कांस्टेबल भी कार्रवाई के दौरान साथ रहेंगी जो बिजली चोरों से निपटने के लिए पूरी घटनाक्रम का वीडियो भी बनवाएंगी। इस पूरी प्रकिया को ऊपर वाला सब देख रहा है, नाम देने की तैयारी है।

10/06/2022
12:03:19 pm

गाजियाबाद में महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म

गाजियाबाद जिला महिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को पहली बार एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया है। तीनों बच्चों को चिकित्सकों की निगरानी में नर्सरी में रखा गया है। जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। इससे पूर्व गत वर्ष यशोदा अस्पताल नेहरूनगर में एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया था।

रजापुर (शास्त्रीनगर) में रहने वाले सरजू प्रसाद की 30 वर्षीय पत्नी गायत्री को दोपहर को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीएमएस डा.संगीता गोयल ने बताया कि सामान्य प्रसव से पैदा हुए तीनों बच्चे स्वस्थ है। एहितयात के तौर पर तीनों को नर्सरी में रख गया है।

10/06/2022
11:20:48 am

जुमे की नमाज: कानपुर में पुल‍िस ने सुबह से ही संभाला मोर्चा

कानपुर में नई सड़क उपद्रव के बाद होने जा रही जुमा की पहली नमाज को पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। सुबह से ही उपद्रव प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस गश्त कर रही है पुलिस ने रूट मार्च करके लोगों से अपील कर रही है कि नमाज के बाद रुके नहीं सीधे अपने घरों को लौटें। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर करीब ढाई हजार पुलिसकर्मी 12 कंपनी पीएसी तीन कंपनी अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। उपद्रव प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं यहां की कमान संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी के हाथों में है। ड्रोन से निगरानी की जा रही है। स्थानीय खुफिया इकाई से कहा गया है कि वह इस पर नजर रखें कि लोग अनावश्यक भीड़ न लगाएं।

10/06/2022
10:58:57 am

औरैया में दर्दनाक हादसा, रोडवेज बस और ईको कार की भीषण भिड़ंत में चार की मौत

उत्‍तर प्रदेश के औरैया ज‍िले में बेला- बिधूना मार्ग पर सुबह-सुबह दो दर्दनाक सड़क हादसे हुए। रोडवेज बस और ईको कार की भीषण भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। वहीं दूसरा हादसा दिबियापुर मार्ग पर हुआ यहां वैन पलटने से एक की मौत और तीन लोग घायल हो गए। दोनों की सड़क हादसों में कुल पांच की मौत और आठ लोग घायल हुए हैं।जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना व सहार में भर्ती कराया गया। जहां से सैफई रेफर किए गए।

10/06/2022
10:46:26 am

मेरठ में जुमे की नमाज के दौरान इंटरनेट मीडिया पर पैनी नजर

जुमे की नमाज को लेकर मेरठ में भी सतर्कता बरती जा रही है। जिले को सात जोन में बांटकर सभी प्रमुख मस्जिदों के आसपास पुलिस तैनात की गई है। डीएम एसएसपी समेत तमाम अफसर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। इंटरनेट मीडिया पर पैनी नजर रखी जा रही है।

10/06/2022
10:27:02 am

अलीगढ़ में संवेदनशील इलाकों में पुलिस तैनात

अलीगढ़ में भी सतर्कता बढ़ती जा रही है। बाजार बंद की अपील करती पोस्ट इंटरनेट मीडिया पर की गई थी। इस मामले में कल रात तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस तैनात की गई है।

10/06/2022
10:26:23 am

बरेली में ड्रोन से हो रही मस्जिदों के आसपास छतों की निगरानी

बरेली में ड्रोन से मस्जिदों के आसपास छतों की निगरानी की जा रही, एक दिन पहले इसी तरह पत्थर तलाशे गए थे। प्रत्येक थाना क्षेत्र को दो-दो ड्रोन दिए गए हैं। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में थाना पुलिस के साथ पांच कंपनी पीएसी, दो कंपनी आरएएफ लगाई गई है।

10/06/2022
10:25:54 am

पीलीभीत में प्रमुख मस्जिदों के आसपास पुलिस तैनात

पीलीभीतः जनपद में सभी प्रमुख मस्जिदों के आसपास पुलिस तैनात की गई है। सुबह से ही अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे।

10/06/2022
10:23:33 am

जेपी नड्डा व सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों आज होगा भाजपा के नए क्षेत्रीय कार्यालय का लोकार्पण

भाजपा के गोरखपुर क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों का आज से नए क्षेत्रीय कार्यालय में संचालन शुरू होगा। शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों इस कार्यालय का लोकार्पण होगा। क्षेत्रीय कार्यालय के साथ नेताद्वय प्रदेश के सात जिलों के जिला कार्यालय का भी आनलाइन लोकार्पण करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष इसके लिए शुक्रवार की सुबह गोरखपुर पहुंचेंगे जबकि मुख्यमंत्री योगी गुरुवार की शाम ही पहुंच गए थे। लोकार्पण के बाद कार्यालय के सामने गरीब कल्याण जनसभा आयोजित होगी, जिसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के 3000 से अधिक कार्यकर्ताओं के बीच दाेनों नेताओं का संबोधन होगा।

10/06/2022
10:23:27 am

गोरखपुर में जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट

गोरखपुर में जुमे की नमाज को लेकर जिले की पुलिस तथा प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। कानपुर की घटना की किसी भी प्रकार में पुनरावृत्ति न हो पाए। इसको लेकर सुबह माकड्रिल किया गया। एसएसपी व सीडीओ ने पुलिस लाइन में शांति कमेटी की बैठक की। एडीजी जोन अखिल कुमार के साथ ही पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने धर्म गुरुओं से मुलाकात कर शांतिपूवर्क रहने की अपील की। देर शाम तक मस्जिदों तथा धार्मिक स्थलों के आसपास फोर्स तैनात रही।

10/06/2022
10:22:31 am

मीरजापुर में नक्‍सल प्रभावित क्षेत्र की तीन पुलिस चौकी थाने में होगी तब्‍दील

मीरजापुर की तीन पुलिस चौकी अब थाने में बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। इस बाबत मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश भी जारी कर दिए हैं। बीते कुछ वर्षों में उत्‍तर प्रदेश के नक्‍सल प्रभावित जिलों सोनभद्र, चंदौली और मीरजापुर में कोई नक्‍सली वारदात नहीं हुई है। लिहाजा इन जिलों को नक्‍सल प्रभावित जिलों के तौर पर भी अब पहचान से अलग किया जा चुका है। लेकिन, इनके पड़ोस के राज्‍यों में अब भी नक्‍सलियों की सक्रियता का दौर बना होने से यहां भी उनकी सक्रियता की संभावानाओं को देखते हुए अब करीब की तीन चौकियों को थाने में बदलने की तैयारी की जा रही है।

10/06/2022
10:21:50 am

वाराणसी: ज्ञानवापी मस्जिद में जुमे की नमाज के पूर्व सुरक्षा कड़ी

एडवोकेट कमिश्‍नर की कार्यवाही के दौरान ज्ञानवापी मस्जिद में मिले शिवलिंग के बाद मस्जिद का वजूखाना सील किए जाने के बाद चौथा जुमा की नमाज मस्जिद में होनी है। वहीं जुमे की नमाज से पहले इंटरनेट मीडिया में जमीयत-उल-ओलमा-ए-हिंद के नाम से भारत बंद करने के ऐलान की अफवाह वायरल होने के बाद वाराणसी में पुलिस अलर्ट मोड में है। अफवाहों को लेकर पुलिस और प्रशासन ही नहीं बलिक लोकल इंटेलिजेंस यूनिट को भी अलर्ट किया जा चुका है। कानपुर में हुए पथराव और विवाद के बाद सुबह से ही परिसर और आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

10/06/2022
10:01:21 am

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने गोरखपुर में लगाया जनता दरबार

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दरबार में लोगों से मुलाक़ात की और उनकी समस्याएं सुनीं।

10/06/2022
9:45:18 am

जुमे की नमाज को लेकर उत्‍तर प्रदेश में अलर्ट

उत्‍तर प्रदेश पुल‍िस ने जुमे की नमाज के दौरान कोई बवाल य ह‍िंंसा न हो इसके ल‍िए संवेदनशील ज‍िलों में भारी फोर्स तैनत की है। 

10/06/2022
9:21:51 am

यूपी के औरैया में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में पांच की मौत

उत्‍तर प्रदेश के औरैया में बेला- बिधूना और दिबियापुर मार्ग पर शुक्रवार की सुबह दो अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। आठ लोग घायल हैं।
गलत साइड से आ रही रोडवेज बस सामने से आ रही कार से टकरा गई। कार सवार नौ लोगों में चालक शैलेंद्र, गीता व सुशीला व आठ वर्षीय गोलू पुत्र दीपू की मौत हो गई है। इटावा के उघरपुरा थाना लवेदी निवासी जोगेश, दीपू, जगत सिंह, कल्लू, प्रेमकुमार की हालत गंभीर है। कार सवार कन्नौज से गंगा स्नान कर घर लौट रहे थे। हादसा होने पर चालक- परिचालक बस छोड़ भाग निकले।
दूसरी घटना बेला-दिबियापुर मार्ग पर गांव पूर्वा रावत के नजदीक हुई। एक वैन पलट जाने से उसमें बैठे वृद्ध की मौत हो गई। सभी घायलों को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई रेफर किया गया है।

10/06/2022
9:06:39 am

अमरोहा में अतिक्रमण हटाने के ल‍िए सपा विधायक महबूब अली को नोटिस जारी

आजाद रोड पर नालों पर जिनके भी स्लैब पड़े हैं उन्हें हटाने को लेकर नोटिस दिए गए हैं। उसी क्रम में सपा विधायक महबूब अली को भी नोटिस दिया गया है। अगर अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है तो नगर पालिका द्वारा इसे हटाया जाएगा: ब्रिजेश कुमार, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद, अमरोहा

10/06/2022
9:04:46 am

अयोध्‍या में पुलि‍स ने दबोचा 8 सदस्यीय गिरोह, मेले में देता था घटनाओं को अंजाम

8 सदस्यीय गिरोह को गिरफ़्तार किया है जिसमें 7 महिलाएं और 1 पुरुष है।ये हुगली के रहने वाले हैं। ये धार्मिक क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों जैसे मेले आदि को चिह्नित करके जेब काटना, चेन स्नेचिंग, गाड़ी से बैग उठाना आदि घटनाओं को अंजाम देते थे: शैलेश कुमार पांडे, SSP अयोध्या(09.06)

chat bot
आपका साथी