UP News: आम आदमी पार्टी का पूर्व जिलाध्यक्ष करोड़ों की जालसाजी में गिरफ्तार, फ्लैट बेचकर हड़पे रुपये

आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित श्रीवास्तव को करोड़ों की जालसाजी में सरोजनीनगर पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रोहित जिस कंपनी में नौकरी करता था वहां उसने फर्जी दस्तावेज से फ्लैटों को बेचकर करोड़ों रुपये हड़प लिए थे। रोहित जब सरोजनीनगर विधानसभा से आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी था तब उसके प्रचार के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी लखनऊ आए थे।

By Jagran NewsEdited By: Shivam Yadav Publish:Sat, 30 Mar 2024 12:40 AM (IST) Updated:Sat, 30 Mar 2024 12:40 AM (IST)
UP News: आम आदमी पार्टी का पूर्व जिलाध्यक्ष करोड़ों की जालसाजी में गिरफ्तार, फ्लैट बेचकर हड़पे रुपये
UP News: आम आदमी पार्टी का पूर्व जिलाध्यक्ष करोड़ों की जालसाजी में गिरफ्तार।

जागरण टीम, लखनऊ। आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष व सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे रोहित श्रीवास्तव को करोड़ों की जालसाजी में सरोजनीनगर पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रोहित जिस कंपनी में नौकरी करता था, वहां उसने फर्जी दस्तावेज से फ्लैटों को बेचकर करोड़ों रुपये हड़प लिए थे। 

रोहित जब सरोजनीनगर विधानसभा से आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी था तब उसके प्रचार के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी लखनऊ आए थे। उन्होंने रोहित श्रीवास्तव के पक्ष में वोट मांगा था।

पुलिस उपायुक्त दक्षिणी तेज स्वरूप के मुताबिक, शारदानगर एलडीए कॉलोनी आशियाना का रोहित श्रीवास्तव मेसर्स रेडिएंट बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कई वर्ष से नौकरी कर रहा था। कंपनी के मालिकों को विश्वास में लेकर उनका करीबी बन गया था। 

एडीसीपी शशांक सिंह ने बताया कि मालिकों के भरोसे का फायदा उठाकर रोहित ने बोर्ड रेजुलेशन मीटिंग का फर्जी प्रपत्र तैयार किया। इसके बाद मेसर्स रेडिएंट बिल्डकान प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से संबंधित मरीना हाइट्स अपोजिट किला चंडीगढ़ खरड रोड में कई फ्लैट, शोरूम और भूखंड बेचे। उसने पत्नी और एक अन्य साथी अंकित श्रीवास्तव की मदद से करोड़ों रुपये हड़प लिए। रोहित ने बताया कि कंपनी मालिकों ने उसे डिजिटल हस्ताक्षर करने के अलावा अन्य अधिकार भी दिए थे। 

अमौसी में कंपनी के कार्यालय से चोरी किए दस्तावेज और मोहरें

इंस्पेक्टर सरोजनीनगर शैलेंद्र गिरी ने बताया कि रोहित ने अमौसी में कंपनी के कार्यालय में जाकर फर्म से संबंधित मरीना हाइट्स परियोजना की मूल प्रतियां और कुछ मोहरें चोरी कर ली। उसी की मदद से उसने फर्जी दस्तावेज तैयार कर करोड़ों की धोखाधड़ी की थी। जानकारी होने पर कंपनी मालिक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद आरोपित फरार हो गया था। गुरुवार को आरोपित को गिरफ्तार किया गया।

chat bot
आपका साथी