LIVE BLOG

UP MLC Election 2023 यूपी एमएलसी की पांच सीटों के चुनाव में 56.53 प्रतिशत मतदान

UP MLC Election 2023 Live Update- एमएलसी की पांच सीटों के चुनाव में 56.53 प्रतिशत मतदान हुआ है। इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षक सीट पर सर्वाधिक 75.86 प्रतिशत वोट पड़े। कानपुर खंड स्नातक सीट पर सबसे कम 40.93 प्रतिशत मतदान रहा। दो फरवरी को आएंगे नतीजे।

Nitesh SrivastavaPublish:Mon, 30 Jan 2023 08:39 AM (IST) Updated:Mon, 30 Jan 2023 02:55 PM (IST)
UP MLC Election 2023  यूपी एमएलसी की पांच सीटों के चुनाव में 56.53 प्रतिशत मतदान
UP MLC Election 2023 यूपी एमएलसी की पांच सीटों के चुनाव में 56.53 प्रतिशत मतदान

Highlights

  • विधान परिषद खंड स्नातक की तीन और शिक्षक कोटे की दो सीटों पर चुनाव के लिए मतदान जारी
  • खंड स्नातक व खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के इस द्विवार्षिक चुनाव में कुल 63 प्रत्याशी मैदान में हैं।
  • 39 जिलों में हो रहा है मतदान

लखनऊ, राज्य ब्यूरो। UP MLC Election 2023 Live Update- विधान परिषद में शिक्षक व स्नातक कोटे की पांच सीटों के लिए सोमवार को हुए चुनाव में कुल 56.53 प्रतिशत मतदान हुआ। 39 जिलों के 1064 मतदेय स्थलों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षक सीट पर सर्वाधिक 75.86 प्रतिशत वोट पड़े हैं। कानपुर खंड स्नातक सीट पर सबसे कम 40.93 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके साथ ही कुल 63 प्रत्याशियों की किस्मत बैलेट बाक्स में बंद हो गई।

दो फरवरी को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी।गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक, कानपुर खंड स्नातक, बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक, इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षक व कानपुर खंड शिक्षक सीट के लिए सोमवार को सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। शाम चार बजे तक मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इन पांच सीटों के लिए प्रदेश के 39 जिलों में वोट डाले गए। चुनाव आयोग ने मतदान पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में एक-एक प्रेक्षक तैनात किए गये थे।

इसके अलावा 594 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 234 जोनल मजिस्ट्रेट भी लगाए गए थे। सभी मतदेय स्थलों के मतदान पर पैनी नजर रखने के लिए माइको आब्जर्वर एवं वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था कराई गई थी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि मतगणना दो फरवरी को सुबह आठ बजे से होगी। मतगणना बरेली, झांसी, गोरखपुर एवं कानपुर में होगी।

क‍िस सीट पर क‍ितना हुआ मतदान

गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक-43.19 प्रतिशतकानपुर खंड स्नातक-40.93 प्रतिशतबरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक-53.72 प्रतिशतइलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षक-75.86 प्रतिशतकानपुर खंड शिक्षक सीट-68.93 प्रतिशत

30/01/2023
2:55:42 pm

UP MLC Election 2023 Live Update:

 मुरादाबाद ब्लॉक पर बने बूथ पर मुरादाबाद सदर ब्लॉक के ब्लाक प्रमुख मनीष सिंह और सपा महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू अपने अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए। दाेनों के बीच धक्का मुककी हुई। जिससे हंगामा हो गया।

30/01/2023
1:21:49 pm

UP MLC Election 2023 Live Update:

 शाहजहांपुर जिले में 12 बजे तक 22.59 प्रतिशत मतदान

30/01/2023
12:55:30 pm

UP MLC Election 2023 Live Update:

 हमीरपुर : इलाहाबाद- झांसी खंड शिक्षक निर्वाचन में जिले के 8 मतदान केंद्रों में दोपहर 12 बजे तक 37.85 प्रतिशत हुआ मतदान।

30/01/2023
12:53:57 pm

UP MLC Election 2023 Live Update

 जालौन में 12 बजे तक 34 प्रतिशत मतदान हुआ

30/01/2023
12:53:23 pm

UP MLC Election 2023 Live Update:

 उन्नाव में मतदान अपडेट 12 बजे
स्नातक...15.17
शिक्षक....34.29 प्रतिशत

30/01/2023
12:44:54 pm

UP MLC Election 2023 Live Update:

 फतेहपुर : इलाहाबाद- झांसी खंड शिक्षक निर्वाचन में जिले के 14 मतदान केंद्रों में दोपहर 12 बजे तक 33.21 प्रतिशत हुआ मतदान।

30/01/2023
11:59:40 am

UP MLC Election 2023 Live Update:

म्याऊं ब्लाक में वोट डालने के लिए लाइन में लगे लोग, अब तक म्याऊं बूथ पर 483 में 140 बोट पड़ चुके हैं।

30/01/2023
11:46:06 am

UP MLC Election 2023 Live Update:

महोबा: इलाहाबाद-झांसी स्नातक शिक्षक विधान परिषद चुनाव को लेकर जिले में बनाए गए सभी पांच मतदान केंद्रों पर सुबह आठ बजे से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है। जिले में 750 मतदाता हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (डीएम) मनोज कुमार ने सदर तहसील में बने मतदान केंद्र पर जाकर व्यवस्था देखी।

30/01/2023
11:41:48 am

UP MLC Election 2023 Live Update:

 इलाहाबाद- झांसी खंड शिक्षक निर्वाचन में खागा तहसील परिसर के मतदान केंद्र में वोट डालने के लिए कतार में खड़े मतदाता।

30/01/2023
11:22:26 am

UP MLC Election 2023 Live Update:

कानपुर देहात : जिले में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान चल रहा। स्नातक में 3.6 प्रतिशत व शिक्षक 8.9 प्रतिशत वोट पड़ चुके हैं। डीएम व एसपी ने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर जायजा लिया।

30/01/2023
11:00:38 am

UP MLC Election 2023 Live Update:

उन्नाव के 27 पोलिंग स्टेशन और 57 मतदेय स्थलों पर चल रहे विधान परिषद कानपुर उन्नाव खंड शिक्षक स्नातक चुनाव में प्रात: 10 बजे तक शिक्षक सीट के लिए 8.27 प्रतिशत और स्नातक सीट के लिए 7.06 प्रतिशत मतदान हुआ है।

30/01/2023
10:40:13 am

UP MLC Election 2023 Live Update:

संतोष गंगवार ने डाला वोट

उत्तर प्रदेश: बरेली में MLC चुनाव के लिए मतदान चल रहा है। भाजपा सांसद संतोष गंगवार ने मतदान केंद्र पहुंचकर अपना वोट डाला।

उन्होंने कहा, "हर चुनाव में वोट डालना चाहिए। ये लोकतांत्रिक व्यवस्था का हिस्सा है। विधान परिषद के चुनाव में हर क्षेत्र के लोगों का प्रतिनिधित्व होता है।" pic.twitter.com/w01QYQhZ6c

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 30, 2023

30/01/2023
10:39:05 am

UP MLC Election 2023 Live Update:

 एमएलसीचुनाव : बदायूं में सुबह 10 बजे तक 5.21 प्रतिशत मतदान

30/01/2023
9:51:52 am

UP MLC Election 2023 Live Update:

 पूरनपुर स्थित मतदान केंद्र पर पहला वोट डालते सभासद शैलेंद्र गुप्ता

30/01/2023
9:39:55 am

UP MLC Election 2023 Live Update

 बारिश के कारण बदायूं के एक बूथ पर पसरा सन्नाटा 

30/01/2023
9:17:07 am

UP MLC Election 2023 Live Update

UP MLC Election 2023 Live Update- कस्बे के ब्लॉक मुख्य मुख्यालय पर बरेली मुरादाबाद खंड स्नातक एमएलसी चुनाव में बूथ संख्या 2 पर 9 बजे तक 2 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। 

30/01/2023
8:42:21 am

UP MLC Election 2023 Live Update

 UP MLC Election 2023 Live Update- बरेली मुरादाबाद खंड स्नातक चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई, बरेली की तहसील सदर पर बनाए गए बूथ पर मौजूद पुलिसकर्मी। पहला वोट डॉ अशोक अग्रवाल ने डाला।

chat bot
आपका साथी