यूपी विस अध्यक्ष ने अपने दामादों को दी नौकरी :नूतन ठाकुर

उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय पर नियमों की अनदेखी कर अपने दामादों को उच्च पदों पर नौकरी देने का आरोप लगा है।

By Ashish MishraEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2015 09:35 AM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2015 09:41 AM (IST)
यूपी विस अध्यक्ष ने अपने दामादों को दी नौकरी :नूतन ठाकुर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय पर नियमों की अनदेखी कर अपने दामादों को उच्च पदों पर नौकरी देने का आरोप लगा है। यह आरोप सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. नूतन ठाकुर ने लगाया है और राज्यपाल राम नाईक को पत्र भेजकर विधानसभा में दोनों दामादों की उ'च पदों पर नियुक्ति की शिकायत की है। राज्यपाल को भेजे पत्र में नूतन ने कहा है कि उनकी जानकारी के अनुसार माता प्रसाद पाण्डेय द्वारा अपने बड़े दामाद प्रदीप कुमार पांडेय को 22 मार्च 2013 को संपादक के पद पर और 12 मई 2015 को छोटे दामाद नरेंद्र शंकर पांडेय को ओएसडी के पद कर नियुक्त किया गया। इन दोनों नियुक्तियों में कोई विज्ञप्ति नहीं निकाली गयी और बिना न्यूनतम अर्हता देखे चुपके-चुपके बिना प्रक्रिया का पालन किए ही नियुक्तियां कर दी गयीं। नूतन का कहना है कि यहां तक नरेंद्र पाण्डेय का पता भी स्वयं माता प्रसाद पाण्डेय के विधायक निवास का दिया गया। डॉ. ठाकुर ने इसे अधिकारों के दुरुपयोग का गंभीर प्रकरण बताते हुए मामले की जांच करा कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस संबंध में विधान सभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन वह उपलब्ध नहीं हो सके।

chat bot
आपका साथी