यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा- किसानों की खुशहाली से ही बनेगा आत्मनिर्भर भारत

भाजपा के विशेष अभियान में शुक्रवार को प्रगतिशील किसानों से वीडियो कांफ्रेंसिंग में कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां व कल्याणकारी योजनाएं गिनाईं।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Sat, 13 Jun 2020 12:02 AM (IST) Updated:Sat, 13 Jun 2020 12:02 AM (IST)
यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा- किसानों की खुशहाली से ही बनेगा आत्मनिर्भर भारत
यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा- किसानों की खुशहाली से ही बनेगा आत्मनिर्भर भारत

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। मोदी सरकार की वर्षगांठ पर जारी भारतीय जनता पार्टी के विशेष अभियान में शुक्रवार को प्रगतिशील किसानों से वीडियो कांफ्रेंसिंग में कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां व कल्याणकारी योजनाएं गिनाईं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्मनिर्भर भारत बनाने का सपना गांवों व किसानों की खुशहाली से ही पूरा होगा।

अभियान का शुभारंभ करते हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज को ऐतिहासिक निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि फसलों का लाभकारी दाम दिलाने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित करना, पशुओं का टीकाकरण, हर्बल खेती को प्रोत्साहन, किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजनाओं के अलावा मंडी शुल्क समाप्ति जैसा साहसिक फैसला किसानों की खुशहाली में मील का पत्थर सिद्ध होगा। प्रधानमंत्री ने किसानों को एक देश एक बाजार की आजादी दी है।

सशक्त होगा भारत और समृद्ध होगा किसान यही आत्मनिर्भर भारत की होगी पहचान#वीडियो_कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत वर्चुअल संवाद में "प्रगतिशील किसान सम्मेलन" को संबोधित किया#1YearofModi2 @narendramodi @JPNadda @AmitShah @myogiadityanath @swatantrabjp pic.twitter.com/MMI8f9Exjl

— Surya Pratap Shahi (@spshahibjp) June 12, 2020

कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने किसान सम्मान निधि के तहत 8.19 करोड़ किसानों को 16394 करोड़ रुपये उनके बैंक खातों में पहुंचने की जानकारी भी दी। उन्होंने गंगा नदी के किनारे प्रस्तावित आठ सौ हेक्टेयर भूमि में हर्बल खेती के लिए कॉरिडोर बनाने के बारे में विस्तार से बताया। वर्चुअल सम्मेलन के संयोजक दिनेश दुबे थे और संचालन प्रकाश पाल ने किया।

स्वस्थ भारत ही आत्मनिर्भरता का आधार : सांंसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े चिकित्सकों, नर्सों व पैरामेडिकल स्टाफ के प्रमुख प्रतिनिधियों के वर्चुअल सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट काल में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरा देश एकजुटता के साथ खड़ा हुआ। कोरोना वारियर्स ने दिल जीता है। इसलिए करीब 22 लाख लोगों को 50 लाख रुपये की बीमा सुरक्षा प्रदान की गई है। जनसंवाद कार्यक्रम का संचालन अनूप गुप्ता ने किया।

प्रबुद्ध वर्ग व शिक्षाविद् जनसंवाद आज : समन्वयक जेपीएस राठौर ने बताया कि शनिवार को प्रबुद्ध वर्ग संवाद में राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव व शिक्षा क्षेत्र के प्रमुख लोगों से जनसंवाद में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा शामिल होंगे।

chat bot
आपका साथी