लखनऊ में अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार, अयोध्या में रेड अलर्ट; पुलिस ने शुरू किया चेकिंग अभियान

राजधानी लखनऊ की लगातार आतंकी गतिविधियों की जद में रहती है। रविवार को उत्तर प्रदेश एटीएस ने आतंकी छुपे होने की सूचना पर लखनऊ की मैगों बेल्ट काकोरी के एक मकान को घेरकर अलकायदा से जुड़े दो आतंकियों को पकड़ने में बड़ी कामयाबी हासिल की है।

By Vikas MishraEdited By: Publish:Sun, 11 Jul 2021 05:10 PM (IST) Updated:Sun, 11 Jul 2021 05:10 PM (IST)
लखनऊ में अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार, अयोध्या में रेड अलर्ट; पुलिस ने शुरू किया चेकिंग अभियान
रामनगरी के सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था काफी चौकन्नी कर दी गई है।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की लगातार आतंकी गतिविधियों की जद में रहती है। रविवार को उत्तर प्रदेश एटीएस ने आतंकी छुपे होने की सूचना पर लखनऊ की मैगों बेल्ट काकोरी के एक मकान को घेरकर अलकायदा से जुड़े दो आतंकियों को पकड़ने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। इसको देखते हुए आसपास के जिलों की पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। अयोध्या में लगभग सभी चौराहों पर पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। इसके अलावा रामनगरी के सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था काफी चौकन्नी कर दी गई है। अयोध्या में प्रवेश करने वाले सभी मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। 

chat bot
आपका साथी