UP Weather: गर्म मौसम हुआ नरम, तपिश से मिली कुछ राहत; गरज चमक के साथ पड़ेगी बौछारें

UP Weather 31 मई तक मौसम में रहेगा बदलाव गरज चमक के साथ पड़ेगी बौछारें।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Wed, 27 May 2020 10:42 PM (IST) Updated:Thu, 28 May 2020 11:04 AM (IST)
UP Weather: गर्म मौसम हुआ नरम, तपिश से मिली कुछ राहत; गरज चमक के साथ पड़ेगी बौछारें
UP Weather: गर्म मौसम हुआ नरम, तपिश से मिली कुछ राहत; गरज चमक के साथ पड़ेगी बौछारें

लखनऊ, जेएनएन। UP Weather: बीते कई दिनों से गर्म हो रहा मौसम अब नरम हो चला है। बादलों की आवाजाही के साथ प्रदेश में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार 31 मई तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है।

बुधवार को सुबह से आसमान से आग बरस रही थी और गर्म हवाएं झुलसा रही थी। लेकिन दोपहर होते-होते अचानक आसमान पर बादल छा गए। बादलों ने आसमान से आ रही सूरज की किरणों का रास्ता रोका तो तापमान भी कुछ कम हो गया। दरअसल, मौसम विभाग का पूर्वानुमान था कि बुधवार को स्थानीय कारकों के चलते मौसम में बदलाव आएगा। 

वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से गुरुवार से मौसम के नरम बने रहने की उम्मीद है। यही नहीं हवाओं का रुख भी बदलेगा। शुष्क उत्तरी पश्चिमी हवाओं के बजाय बुधवार से दक्षिण पूर्वी हवाएं चलेंगी जो अपने साथ नमी लेकर आएंगी। इससे भी राहत मिलेगी। फिलहाल एक हफ्ते की प्रचंड गर्मी के बाद मई  के आखिरी दिनों में गर्मी से राहत की उम्मीद है। 

बुधवार को भी कई शहरों में आसमान से आग बरसती रही। झांसी, प्रयागराज ,बांदा सभी जगह तापमान 46 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया गया। वही, हमीरपुर में तापमान 45 डिग्री से अधिक रहा। कानपुर ,वाराणसी, अलीगढ़ ,आगरा और इटावा में तापमान 44 डिग्री से अधिक रहा। लखनऊवासियों के लिए बुधवार थोड़ी सी राहत भरा दिन रहा। तापमान मंगलवार की अपेक्षा एक डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया।

बुधवार को अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य के मुकाबले 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 27.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, तापमान में जरूर कुछ कमी आई लेकिन गर्मी ने बेहाल कर दिया। दोपहर बाद बादल छाने से तपिश का असर कुछ कम जरूर हुआ। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को तापमान 42 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद। 

chat bot
आपका साथी