महिला यात्री ने तस्वीर दिखाकर कहा, विमान में बम है

मुंबई से दिल्ली होकर लखनऊ आ रहे इंडिगो के विमान की रोकी गई उड़ान। दूसरे विमान से जा रही महिला ने दी थी सूचना।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Sat, 15 Dec 2018 06:18 PM (IST) Updated:Sat, 15 Dec 2018 06:18 PM (IST)
महिला यात्री ने तस्वीर दिखाकर कहा, विमान में बम है
महिला यात्री ने तस्वीर दिखाकर कहा, विमान में बम है

लखनऊ, जेएनएन। मुंबई से दिल्ली होकर लखनऊ आ रहे विमान के यात्रियों में उस समय हड़कंप मच गया। जब एक दूसरी विमान से जा रही महिला यात्री ने मुंबई लखनऊ विमान में बम होने की सूचना दी। विमान को रनवे से वापस पार्किंग एरिया ले जाया गया। वहां करीब एक घंटे तक विमान की सघन जांच की गई। जांच में सूचना गलत पाए जाने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। करीब एक घंटे के बाद फिर से विमान लखनऊ की ओर रवाना हो सका।

मुंबई से सुबह छह बजे गो एयर के विमान जी 8- 329 से दिल्ली जा रही एक महिला यात्री ने टर्मिनल एक पर  इंडिगो के चेक-इन काउंटर पर सूचना दी कि इंडिगो के विमान 6ई 3612 में बम है। यह विमान मुंबई से दिल्ली होकर लखनऊ के लिए उड़ान भरने वाला था। रनवे पर 6:05 बजे उड़ान भरने के लिए तैयार इस विमान में 169 यात्री सवार थे। उधर महिला यात्री ने सीआइएसएफ जवानों को कुछ तस्वीर दिखाकर कहा कि वे देश के लिए खतरनाक हैं। हालांकि जांच के बाद सीआइएसएफ जवानों ने महिला को हिरासत में ले लिया।

वहीं एयरपोर्ट पर तैनात  बम धमकी आंकलन समिति  ने इस धमकी को गंभीरता से लिया जिसके बाद विमान को एक खाली स्थान पर ले जाया गया था। वहीं चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में तैनात कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक विमान में सुरक्षा के सभी मानकों के साथ जांच की गई थी। विमान लखनऊ पहुंचा तो यहां भी प्रारंभिक तौर पर एक जांच की गई। जिसमें किसी तरह की गड़बड़ी सामने नहीं आयी।

chat bot
आपका साथी