गश्त कर रहे सिपाहियों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, सीसी कैमरे में द‍िखी कार lucknow news

बाइक को पीछे से टक्कर मारने के बाद कार सवार फरार। सीसी कैमरे में दिखी लाल रंग की कार।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Wed, 07 Aug 2019 12:30 PM (IST) Updated:Wed, 07 Aug 2019 05:53 PM (IST)
गश्त कर रहे सिपाहियों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, सीसी कैमरे में द‍िखी कार lucknow news
गश्त कर रहे सिपाहियों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, सीसी कैमरे में द‍िखी कार lucknow news

लखनऊ, जेएनएन। नाका थाना क्षेत्र में देर रात बाइक से गश्त के लिए निकले दो सिपाहियों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। हादसे के बाद कार सवार फरार हो गया। हादसे की सूचना रिक्शा चालक ने थाने पर दी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।

इंस्पेक्टर सुजीत कुमार दुबे ने बताया कि थाने में तैनात सिपाही दुर्गेश कुमार और संजय यादव सोमवार रात नाइट ड्यूटी पर गश्त के लिए निकले थे। रात करीब तीन बजे वह चारबाग से नाका थाना की ओर वापस लौट रहे थे। इसी बीच विजय नगर मोड़ के पास पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार सवार फरार हो गया।

गंभीर रूप से घायल सिपाहियों को तड़पता देख एक रिक्शा चालक भागकर थाने पहुंचा और सूचना दी। इसके बाद दोनों सिपाहियों को ट्रॉमा पहुंचाया गया। हादसे में सिपाही संजय को चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों में काफी चोट आई। डॉक्टरों ने उपचार के बाद मंगलवार शाम छुट्टी दे दी। वहीं सिपाही दुर्गेश के सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट के चलते उपचार जारी है।

लाल कार के जरिये आरोपित की तलाश

क्षेत्र में लगे सीसी फुटेज में पुलिस को एक लाल रंग की कार तेज रफ्तार में जाती दिखाई दी है। हालांकि फुटेज साफ नहीं होने से नंबर की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस कार और नंबर प्लेट के जरिये आरोपित तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी