लखनऊ में बढ़ रहा खूंखार कुत्तों का आतंक, मार्निंग वाक व ड्यूटी से लौटते लोगों पर कर रहे हमला

Terror of dogs in Lucknow लखनऊ में कुत्‍तों का आतंक बढ़ रहा है। कुत्‍ता पालतू हो या स्‍ट्रीट राह चलने वालों के ल‍िए ये लगातार खतरा बन रहे हैं। इन द‍िनों अस्‍पतालों में कुत्‍तों के काटने से घायल हुए कई लोग पहुंच रहे हैं।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Fri, 07 Oct 2022 06:44 PM (IST) Updated:Fri, 07 Oct 2022 06:44 PM (IST)
लखनऊ में बढ़ रहा खूंखार कुत्तों का आतंक, मार्निंग वाक व ड्यूटी से लौटते लोगों पर कर रहे हमला
Lucknow में शुक्रवार को सिविल अस्पताल में 60 और बलरामपुर में 40 नए जख्‍मी पहुंचे।

लखनऊ, जागरण संवाददाता Terror of dogs शहर में खूंखार आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ रहा है। अलीगंज में मार्निंग वाक पर जाते युवक को कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया। बटलर पैलेस कालोनी में छोटे भाई को स्कूल छोड़कर लौट रहे किशोर को निशाना बना लिया। बाइक सवार तक सुरक्षित नहीं। शुक्रवार को कई लोग एंटी रेबीज वैक्सीन के लिए अस्पताल पहुंचे। शुक्रवार को सिविल अस्पताल में 60, बलरामपुर में 40 ऐसे लोग पहुंचे, ज‍िन्‍हें कुत्‍तोंं ने हमलाकर काटा। इससे हर कोई दहशत में द‍िखा।

सिविल अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने आए तेली बाग के अशरफ अली ने बताया कि वह 15 दिन पूर्व बाजार से खरीदारी कर लौट रहा था। गली से गुजरते समय शांत बैठे एक कुत्ते ने अचानक हमला कर टांग में काट लिया। काफी मुश्किल से खुद को बचाया।

किशोर पर किया हमला

बटलर पैलेस निवासी 15 वर्षीय राहुल ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह आठ वर्षीय भाई रितिक को स्कूल छोड़कर लौट रहा था। इसी दौरान एक कुत्ता पीछे से आया और मेरी दायीं टांग में काट लिया। गहरा जख्म हुआ है। अब तो सड़क पर कुत्‍तों को देखकर डर लगने लगा है। 

मार्निंग वाक भी सुरक्षित नहीं

अलीगंज निवासी अमित सिंह ने बताया कि एक माह पूर्व वह मार्निंग वाक पर निकले थे। इसी दौरान एक कुत्ते ने दौड़ाकर हमला कर द‍िया। बचते-बचते भी कुत्‍ते ने पांव में काट लिया। इस हादसे के बाद से अब मार्निंक वाक पर जाने से भी डर लगने लगा है। उन्‍होंने कहा क‍ि सुबह लोग कुत्‍ता टहलाने न‍िकलते वो भी दूसरों को देखकर भौंकते और दौड़ाते हैं। 

बाइक का पीछा कर काटा

बलरामपुर अस्पताल में आए सीतापुर रोड स्थित मड़ियांव निवासी नित्यानंद सिंह के अनुसार चार अक्टूबर की शाम बाइक पर ड्यूटी से घर लौट रहा था। घर के पास कुछ कुत्ते बाइक के पीछे दौड़ने लगे और पैर में काट लिया। हर जगह कुत्तों का आतंक है।

chat bot
आपका साथी