शामली में कक्षा छह की छात्रा से दुष्कर्म में शिक्षक गिरफ्तार

कक्षा छह की छात्रा को साल भर तक हवस का शिकार बना कर शिक्षक ने गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार कर दिया। शिक्षक ने शिकायत करने पर छात्रा को उसके परिजनों की हत्या की धमकी दी थी। शनिवार को तहरीर पर पुलिस ने पास्को एक्ट व दुष्कर्म सहित कई संगीन धाराओं

By Nawal MishraEdited By: Publish:Sun, 26 Apr 2015 09:36 PM (IST) Updated:Mon, 27 Apr 2015 08:34 AM (IST)
शामली में कक्षा छह की छात्रा से दुष्कर्म में शिक्षक गिरफ्तार

लखनऊ। कक्षा छह की छात्रा को साल भर तक हवस का शिकार बना कर शिक्षक ने गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार कर दिया। शिक्षक ने शिकायत करने पर छात्रा को उसके परिजनों की हत्या की धमकी दी थी। शनिवार को तहरीर पर पुलिस ने पास्को एक्ट व दुष्कर्म सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा है।

शामली नगर क्षेत्र की 12 वर्षीय बालिका कक्षा छह की छात्रा है। परिजन उसे शनिवार रात लेकर नगर कोतवाली पहुंचे। छात्रा ने पुलिस को बताया कि एक वर्ष पहले शिक्षक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर चाचा व पिता को जान से मार डालने की धमकी दी थी। इसके बाद लगातार बुरा काम करता रहा। शनिवार को छुट्टी के होने के बाद भी दुष्कर्म किया। पुलिस ने उसके पिता की तहरीर पर पास्को एक्ट व दुष्कर्म सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाल डी पी ङ्क्षसह का कहना है कि छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

मेडिकल नहीं करने पर हंगामा

कोतवाली पुलिस दुष्कर्म पीडि़ता को मेडिकल के लिए शामली और मुजफ्फरनगर के चक्कर कटवाती रही। इससे क्षुब्ध परिजनों ने आज सुबह जिला अस्पताल पर हंगामा किया। सीएमओ से तीखी झड़प हुई। उधर डाक्टरी करने के लिए सीएमओ की बात न मानने पर जिलाधिकारी ने डांटा तब कहीं महिला चिकित्सक मंजीत कौर मेडिकल करने मुजफ्फर नगर रवाना हुई।

chat bot
आपका साथी