निलंबन के विरोध में नगर निगम कर्मियों ने कार्यालय में डाला ताला

नगर निगम में शानिवार को कामकाज ठप रहा। नगर निगम के सभी आठ जोनों में कर्मचारियों ने तालाबंदी कर दी और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Sat, 06 Oct 2018 12:23 PM (IST) Updated:Sat, 06 Oct 2018 12:23 PM (IST)
निलंबन के विरोध में नगर निगम कर्मियों ने कार्यालय में डाला ताला
निलंबन के विरोध में नगर निगम कर्मियों ने कार्यालय में डाला ताला

लखनऊ, जेएनएन। कर अधीक्षक समेत तीन कर्मचारियों के विरोध में नगर निगम में शानिवार को कामकाज ठप रहा। नगर निगम के सभी आठ जोन कार्यालय में कर्मचारियों ने तालाबंदी कर दी और प्रशासन विरोधी नारेबाजी की। निलंबन के विरोध में सभी संगठन एक मंच पर आ गए और कार्रवाई को पक्षपात बताया। हालांकि हड़ताल का असर शहर की सफाई व्यवस्था पर नहीं पड़ा और सामान्य तरह से सफाई होती दिखी। शहर में शाम को राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए प्रशासन सतर्कता बरत रहा है और प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को उचित काररवाई का आश्वासन दे रहा है।

कुछ दिन पहले नगर निगम के वाहन पर सवार नगर निगम के जोन छह में तैनात अधीक्षक चंद्रशेखर यादव, कर निरीक्षक मधुरेश कुमार और गैंगकुली अवधेश कुमार पांडेय का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमेें अवधेश कुमार पांडेय कुछ लोगों से रुपये लेते दिख रहे थे। वीडियो में कहा गया कि यह लोग पटरी दुकानदारों से अवैध वसूली कर रहे थे। शासन ने इसकी जांच के आदेश दिए थे। इसी मामले में शुक्रवार को तीनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया था।

इसे एक पक्षीय काररवाई बताते हुए शनिवार को कर्मचारियों ने कार्यबंदी की घोषणा कर दी थी। शनिवार सुबह सभी कर्मचारी संगठनों ने एकजुटता दिखाते हुए हड़ताल कर दी। हड़ताल के चलते नगर निगम में काम कराने आए लोगों को बैरंग होना पड़ा। कर्मचारियों ने कार्यालय के मेनगेट पर ताला डाल दिया और कामकाज से विरत रहे।

chat bot
आपका साथी