इकाना स्टेडियम पर अटल बिहारी का नाम चस्पा करने पर सपा ने जताया एतराज

सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने आरोप लगाया कि इकाना अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम स्टेडियम पर अटल बिहारी वाजपेयी का नाम चस्पा करने पर ऐतराज जताया।

By Nawal MishraEdited By: Publish:Tue, 06 Nov 2018 07:15 PM (IST) Updated:Wed, 07 Nov 2018 09:38 AM (IST)
इकाना स्टेडियम पर अटल बिहारी का नाम चस्पा करने पर सपा ने जताया एतराज
इकाना स्टेडियम पर अटल बिहारी का नाम चस्पा करने पर सपा ने जताया एतराज

लखनऊ (जेएनएन)। इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम का नाम बदलने पर समाजवादी पार्टी ने एतराज जताते हुए आरोप लगाया कि भाजपा सरकार को स्वयं कुछ करना नहीं है, वह केवल दूसरों के कामों पर अपना नाम चस्पा करने का काम कर रही है। इतिहास में ऐसा उदाहरण देखने को नहीं मिलेगा।

सपा के मुख्य प्रवक्ता व पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी ने आरोप लगाया कि भारत-वेस्टइंडीज क्रिकेट मैच के हजारों दर्शक साक्षी हैं कि इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम का निर्माण अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्वकाल में हुआ था। अब भाजपा ने इस स्टेडियम पर अटल बिहारी वाजपेयी का नाम चस्पा कर दिया है। अटल बिहारी का सभी सम्मान करते हैं। भाजपा को उनके प्रति श्रद्धा प्रदर्शित करनी थी तो अखिलेश सरकार का अनुसरण करते हुए जनेश्वर मिश्र पार्क या जेपी इंटरनेशनल सेंटर जैसा भव्य निर्माण कराना था। नामकरण प्रकरण से तो भाजपा की हेठी हुई है। काम व नाम का अंतर मिटाने का असम्मानजनक काम किया है। लोकतंत्र में ऐसी परंपरा स्वस्थ नहीं है। 

 उन्होंने कहा कि सच यह है कि भाजपा के बस में कोई स्तरीय निर्माण या जनहित की योजना वाली सोच ही नहीं है। भाजपा अब तक विकास का कोई काम नहीं कर पायी है। सच तो यह है कि भाजपा को अखिलेश का एहसानमंद होना चाहिए कि विकास के प्रति दूरदृष्टि दिखाते हुए उन्होंने पांच साल के कार्यकाल में प्रदेश को कई शानदार विकासकार्यों से गौरवान्वित किया है। भाजपा उसी की आड़ में अपनी स्वार्थपरक राजनीति की रोटी सेंक रही है।

chat bot
आपका साथी