Shri Ram Mandir Ayodhya: तीन अगस्त से ही शुरू हो जाएगा भूमिपूजन अनुष्ठान

Shri Ram Mandir Ayodhya अयोध्या बनारस एवं दिल्ली के दिग्गज वेदज्ञ सम्पन्न करायेंगे अनुष्ठान। पहले दिन गणपति पूजन दूसरे दिन रामार्चा पूजन और तीसरे दिन होगा।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Tue, 21 Jul 2020 09:54 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jul 2020 09:54 PM (IST)
Shri Ram Mandir Ayodhya: तीन अगस्त से ही शुरू हो जाएगा भूमिपूजन अनुष्ठान
Shri Ram Mandir Ayodhya: तीन अगस्त से ही शुरू हो जाएगा भूमिपूजन अनुष्ठान

अयोध्या [रमाशरण अवस्थी]।  Shri Ram Mandir Ayodhya: प्रधानमंत्री राम मंदिर के लिए भूमि पूजन पांच अगस्त को दोपहर 12:15 बजे करेंगे, पर रामजन्मभूमि पर भूमिपूजन का अनुष्ठान तीन अगस्त से ही शुरू हो जायेगा। अनुष्ठान के समंवयक-संयोजक आचार्य इंद्रदेव शास्त्री के अनुसार पहले दिन गणपति पूजन एवं पंचांग पूजन के साथ अनुष्ठान की शुरुआत होगी। साथ ही वाल्मीकि रामायण एवं कई अन्य शास्त्रीय ग्रंथों का पाठ शुरू होगा। 

दूसरे दिन पाठ की निरंतरता आगे बढ़ने के साथ रामार्चा पूजन और प्रवचन का क्रम संयोजित होगा। जबकि ऐन भूमिपूजन के दिन शास्त्रानुकूल भूमिपूजन का पारंपरिक अनुष्ठान होगा। इसे 10 से 15 वैदिक आचार्य संपादित करायेंगे। इनमें चुनिंदा स्थानीय वेदज्ञों के साथ दिल्ली एवं बनारस तक के विद्वान शामिल होंगे। अभी आचार्यों के नाम पर विचार चल रहा है, पर समझा जाता है कि इनमें दिल्ली निवासी मूर्धन्य वेदज्ञ आचार्य चंद्रभानु शर्मा एवं बनारस के दिग्गज कर्मकांडी जयप्रकाश त्रिपाठी हो सकते हैं।

 

पीएम के स्वागत की तैयारी में इकबाल भी

राम मंदिर के भूमि पूजन एवं प्रधानमंत्री के आगमन का उत्साह जताने वालों में मस्जिद के मुद्दई रहे मोहम्मद इकबाल अंसारी भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री के अयोध्या दौरे से पहले इकबाल ने प्रधानमंत्री से अपील की है कि वे मस्जिद की जमीन पर अस्पताल और स्कूल का शिलान्यास करें। इससे अयोध्या के लोगों को शिक्षा और रोजगार दोनों मिलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वागत की इच्छा जताते हुए कहा कि राम मंदिर निर्माण में मैं अयोध्या की जनता और संतों के साथ हूं।

chat bot
आपका साथी