शीला दीक्षित कांग्रेस की यात्रा बीच में छोड़कर दिल्ली वापस

गोरखपुर से शामिल होने पहुंची शीला दीक्षित की तबीयत पहले ही दिन कुछ खराब हो गई थी। आज कुशीनगर में वह यात्रा छोड़कर लौट गईं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sat, 27 Aug 2016 04:46 PM (IST) Updated:Sat, 27 Aug 2016 04:58 PM (IST)
शीला दीक्षित कांग्रेस की यात्रा बीच में छोड़कर दिल्ली वापस

लखनऊ (वेब डेस्क)। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की मुख्यमंत्री प्रत्याशी शीला दीक्षित पूर्वांचल में कांग्रेस का रोड शो छोड़कर दिल्ली चली गई हैं। आज ही कुशीनगर में शीला दीक्षित की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उनको तत्काल दिल्ली रवाना कर दिया गया।

कांग्रेस की 27 साल यूपी बेहाल यात्रा पूर्वांचल में कल सुबह से शुरू हुई है। इस यात्रा में गोरखपुर से शामिल होने पहुंची शीला दीक्षित की तबीयत पहले ही दिन कुछ खराब हो गई थी।

विधायक चाहे जितने हों, लड़ेंगे हम ठीक से : शीला दीक्षित

आज कुशीनगर में वह यात्रा छोड़कर लौट गईं। आज पडरौना में उनको जनसभा को संबोधित करना था, लेकिन 3:50 बजे घोषणा की गयी कि तबीयत खराब होने के कारण शीला दीक्षित सभास्थल से वापस लौट गयी हैं। वहां से वह गोरखपुर आ रही हैं। वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली लौट जाएंगी।

सिर्फ कांग्रेस में यूपी का समुचित विकास करने का दम : शीला दीक्षित

कुशीनगर के पडरौना से कांग्रेस की रथयात्रा का नेतृत्व अब चुनाव अभियान समिति के संयोजक संजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल तथा आरपीएन सिंह करेंगे। यहां से यात्रा महराजगंज जिले में जायेगी, जहां यह नेता कार्यकर्ताओं के सम्मेलन की संबोधित करेंगे।

यूपी में लगे पोस्टरों में कांग्रेस ने शीला को बताया विकास की देवी

पूर्वांचल के गोरखपुर-बस्ती मंडल में 26 अगस्त से मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित एवं प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के नेतृत्व में 27 साल यूपी बेहाल रथयात्रा चल रही है। यात्रा का उद़देश्य उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का जनता से संवाद बनाने का है, लेकिन दो दिन में जिस तरह मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित ने यात्रा को लेकर जिस तरह की बेरुखी दर्शायी है उससे कांग्रेस अपने मकसद में कामयाब होती नहीं दिख रही है।

कांग्रेस का कोई विकल्प नहीं, यूपी में अगली सरकार बनेगी: शीला

शीला दीक्षित कल वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन से गोरखपुर पहुंची, लेकिन उनके चेहरे पर थकान और अनिच्छा के भाव स्पष्ट नजर आ रहे थे। दिन में करीब दस बजे के आसपास पहुंचीं शीला ने अधिकतर समय कार्यकर्ताओं से संवाद बनाने की बजाय आराम करने को तरजीह है। इस दौरान अपना परिचय देने पहुंचे गोरखपुर महानगर अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ताओं को उन्हें झिडकी भी लगा दी।

chat bot
आपका साथी