संजय जोशी की फिर भाजपा को चुनौती

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व संगठन मंत्री संजय जोशी एक बार फिर पार्टी के खिलाफ ताल ठोंक रहे हैं। गाजियाबाद में कल से उत्तर प्रदेश भाजपा की कार्य समिति की बैठक है लेकिन शहर जोशी के पार्टी की नीति व शैली पर सवालों के होर्डिगों से पटा पड़ा है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sun, 10 May 2015 02:49 PM (IST) Updated:Sun, 10 May 2015 02:56 PM (IST)
संजय जोशी की फिर भाजपा को चुनौती

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व संगठन मंत्री संजय जोशी एक बार फिर पार्टी के खिलाफ ताल ठोंक रहे हैं। गाजियाबाद में कल से उत्तर प्रदेश भाजपा की कार्य समिति की बैठक है लेकिन शहर जोशी के पार्टी की नीति व शैली पर सवालों के होर्डिगों से पटा पड़ा है।

गाजियाबाद में कल तथा 12 मई को भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक होनी है। इस बैठक से पहले शहर में पूर्व संगठन मंत्री संजय जोशी ने कब्जा कर लिया है। शहर संजय जोशी के भाजपा पर तीखे सवाल वाले बड़े-बड़े होर्डिंग से पट गया है। होर्डिंग पर लिखा है सबका साथ सबका विकास फिर क्यों नहीं संजय जोशी का साथ। उसी पर लिखा है सबसे मन की बात फिर क्यों नहीं करते संजय जोशी से बात।

इस होर्डिंग पर एक तरफ संजय जोशी की फोटो है तो दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अमित शाह की तस्वीर लगी हुई है।

chat bot
आपका साथी