यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य में सुधार, लखनऊ के प्राइवेट अस्पताल से मिली छुट्टी

Mulayam Singh Yadav समाजवादी पार्टी के संरक्षक व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत अब ठीक है। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे गई है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Thu, 07 May 2020 05:54 PM (IST) Updated:Thu, 07 May 2020 10:02 PM (IST)
यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य में सुधार, लखनऊ के प्राइवेट अस्पताल से मिली छुट्टी
यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य में सुधार, लखनऊ के प्राइवेट अस्पताल से मिली छुट्टी

पुन: संशोधित- पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव को मिली अस्पताल से छुट्टïी

नोट : हेडिंग व खबर को संशोधित किया गया है।

-----

जागरण संवाददाता, लखनऊ : तबीयत खराब होने पर बुधवार को राजधानी के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराए गए पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को गुरुवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। उनको पेट की तकलीफ व बुखार की शिकायत थी।

मेदांता अस्पताल, लखनऊ के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को पेट व बुखार संबंधी शिकायत के बाद बुधवार शाम चार बजे उन्हेंं अस्पताल लाया गया था। उनकी स्वास्थ्य जांच की गई। जिसके बाद गुरुवार को उन्हेंं डिस्चार्ज कर दिया गया।

लखनऊ, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के संरक्षक व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत अब ठीक है। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे गई है। बढ़ती उम्र के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्या झेल रहे मुलायम सिंह को बुधवार को दिन में लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया थी।

तबीयत खराब होने पर बुधवार को राजधानी के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराए गए पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को गुरुवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। उनको पेट की तकलीफ व बुखार की शिकायत थी। मेदांता अस्पताल, लखनऊ के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का पांच दिन से पेट में तकलीफ थी। इसके साथ उनको बुखार भी था।

डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि बुधवार शाम चार बजे उन्हें अस्पताल लाया गया। इस दौरान उनकी कोलोनोस्कोपी की गई। इसमें दूरबीन विधि से पेट के अंदर की बीमारी की जांच की गई। इसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। अब उनकी हालत में सुधार है। गुरुवार को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।

देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव को पेट में गड़बड़ी की शिकायत थी। उनके साथ काफी देर तक उनके छोटे भाई और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा पूर्व सांसद डिंपल यादव भी अस्पताल पहुंचे थे। मुलायम सिंह यादव बढ़ती उम्र की वजह से आने वाली बीमारियों से पीड़ित हैं। इसके साथ ही उन्हें पेट की दिक्कतों के चलते कई बार अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है।

chat bot
आपका साथी