नोट बांटने में फंसे निर्मल खत्री, नोटिस जारी

फैजाबाद : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद निर्मल खत्री चुनाव प्रचार के दौरान नोट बांटने में फंस गए है

By Edited By: Publish:Thu, 17 Apr 2014 01:00 AM (IST) Updated:Thu, 17 Apr 2014 01:00 AM (IST)
नोट बांटने में फंसे निर्मल खत्री, नोटिस जारी

फैजाबाद : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद निर्मल खत्री चुनाव प्रचार के दौरान नोट बांटने में फंस गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डा.इंद्रवीर सिंह यादव ने उन्हें नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा है। निर्मल खत्री फैजाबाद संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।

मामला बीते मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में निकाले गए नामांकन जुलूस में नोट बांटने का है। प्रशासन के पास के इसके पक्के सबूत हैं। देर शाम ही खत्री के आवासीय कार्यालय पर प्रशासन की नोटिस भेजी गई थी। यहां पर नोटिस लेने से मना कर दिया गया। इसके बाद आचार संहिता प्रभारी एके सिंह ने सीधे खत्री को फोन से नोटिस न लेने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। तब यह नोटिस बुधवार को प्राप्त की गई। निर्मल खत्री के चुनाव संचालक राजकुमार खत्री ने बताया कि उन्हें बुधवार को शाम चार बजे ही यह नोटिस मिली है। इसे अभी देखा नहीं गया है। नोट बांटने की बात बिल्कुल गलत है। 24 घंटे में जवाब दे दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी