Ram Navami 2024: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को रामनवमी के पर्व पर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनवमी के पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। आज यहां जारी एक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनवमी भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम ने हमें धर्म का अनुसरण करते हुए जीवन जीने की प्रेरणा दी। उनका संपूर्ण जीवन हमें भारतीय संस्कृति के उदात्त गुणों-श्रद्धा भक्ति शक्ति शान्ति शील तथा सदाचार की प्रेरणा प्रदान करता है।

By Jagran NewsEdited By: Shivam Yadav Publish:Tue, 16 Apr 2024 09:46 PM (IST) Updated:Tue, 16 Apr 2024 09:46 PM (IST)
Ram Navami 2024: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को रामनवमी के पर्व पर दी शुभकामनाएं
Ram Navami 2024: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को रामनवमी के पर्व पर दी शुभकामनाएं।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनवमी के पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। आज यहां जारी एक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनवमी भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव है। रामनवमी के पर्व के साथ ही चैत्र नवरात्रि का पूजन भी सम्पन्न होता है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम ने हमें धर्म का अनुसरण करते हुए जीवन जीने की प्रेरणा दी। उनका संपूर्ण जीवन हमें भारतीय संस्कृति के उदात्त गुणों-श्रद्धा, भक्ति, शक्ति, शान्ति, शील तथा सदाचार की प्रेरणा प्रदान करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम का चरित्र जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अनुकरणीय आदर्श प्रस्तुत करता है। उनका जीवन चरित्र आदर्श जीवन के साथ ही आचरण की शुद्धता के लिए प्रेरित करता है। मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में भगवान श्रीराम का जीवन हम सभी को त्याग, मर्यादाओं के पालन और कर्तव्य परायणता की सीख देता है। उनके महान चरित्र की उच्च वृत्तियां जन मानस को शांति और आनन्द प्रदान करती हैं। उनके चरित्र में पग-पग पर मर्यादा, त्याग, प्रेम और लोक व्यवहार के दर्शन होते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनवमी का पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के संदेशों को अपने व्यक्तित्व में उतारने के लिए संकल्पित होने का अवसर है। उत्तर प्रदेश के लिए यह अत्यंत गौरवपूर्ण है कि भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या यहीं पर है। प्रत्येक वर्ष रामनवमी के अवसर पर देश के कोने-कोने से श्रद्धालु यहां आते हैं। रामनवमी के पावन अवसर पर भगवान श्रीराम के जन्म को श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाने के साथ ही, हमें इस तथ्य का भी बोध होना चाहिए कि प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपने आचरण में उतारने की आवश्यकता है। 

chat bot
आपका साथी