बड़े राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बड़ीः राजनाथ

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि बड़े राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी भी बड़ी होती है।

By Nawal MishraEdited By: Publish:Wed, 20 Jun 2018 07:36 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jun 2018 09:39 PM (IST)
बड़े राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बड़ीः राजनाथ
बड़े राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बड़ीः राजनाथ

लखनऊ (जेएनएन)। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि आप जैसा ही मैं भी कार्यकर्ता रहा हूँ। मैं बूथ जिला प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक रहा। मगर सबसे ज्यादा जिम्मेदारी बूथ कार्यकर्ता की होती है। भाजपा ने सदैव कार्यकर्ताओं की चिंता की है। यदि हम सबसे बड़ी पार्टियों के कार्यकर्ता हैं तो जिम्मेदारी भी बड़ी है। कार्यकर्ता दुखी होते हैं तो स्वाभाविक है। मगर जो बड़ी जिम्मेदारी मिले दल का वास्तविक कार्यकर्ता वही है। वह आज भाजपा पश्चिम विधानसभा के बूथ स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

बिना स्वार्थ के दल के लिए काम 

राजनाथ सिंह ने कहा कि जनसंघ वाले कार्यकर्ता भाजपा में भी झंडा उठाते रहे। मगर उन्होंने कुछ हासिल नहीं किया। उनके लिए शीश झुकाता हूँ। आज जो भी हैं कार्यकर्ताओं की वजह से हूँ। मगर कार्यकर्ताओं से मिलता जरूर हूँ। बिना स्वार्थ के दल के लिए काम कर रहे हैं। तब भी कार्यकर्ता जोश में रहता है। जिस विचारधारा से हम शुरू हुए हैं। उसको हमने छोड़ा नहीं है। कुछ फैसले रणनीति के तहत लेने पड़ते हैं। इससे कार्यकर्ता विचलित न हों। आज भले ही कोई ये कहे कि उतना नहीं हुआ जितना होना चाहिए। लेकिन इतना मैं दावा करता हूँ। 

सबसे अधिक विकास दर भारत की 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार और पीएम की नीयत में खोट नहीं है। आज भारत दुनिया मे बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था भारत की है। सबसे अधिक विकास दर भारत की है। आज चार साल में दुनिया की पांच बड़ी अर्थव्यवस्था भारत की है। बड़े बड़े अर्थशास्त्री कह रहे हैं कि जल्द भारत तीन बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। काम मिल रहा है। किसी भी पीएम ने गांव की महिलाओं को एलपीजी सिलेंडर इस सरकार ने दिए हैं। सबके बैंक अकाउंट खुले हैं। 2022 में नए भारत का निर्माण होगा।

केजीएमयू में होगा होटल जैसा रैन बसेरा

लखनऊ में हमसे जो कहा जाता है वो करने की कोशिश करता हूँ। 14 किमी रिंग रोड बन गया है। 27 किमी पर काम चल रहा है। नौ साल से कुकरैल फ्लाईओवर का काम पूरा हो गया है। हरदोई रॉड को नेशनल हाइवे बनाएंगे। गोमतीं नगर और चारबाग को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 3700 करोड़ स्वीकृत हुए हैं। 257 करोड़ रुपये अन्य काम कराया जा रहा है। केजीएमयू में 145 बेड का रेन बसेरा होटल जैसा बनेगा।

आतंक का सफाया सरकार का लक्ष्य 

केंद्रीय राजनाथ सिंह ने कहा कि देश के लोग अमन और चैन चाहते हैं। इसके लिए कश्मीर में भी शांति का माहौल बनाना होगा। केंद्र सरकार इस दिशा में ठोस रणनीति पर काम कर रही है। अब आतंक का सफाया ही सरकार का लक्ष्य है। राजनाथ सिंह ने कश्मीर में बीजेपी-पीडीपी गठबंधन टूटने के सवाल पर सीधे तौर पर कुछ नहीं बोले, लेकिन वह आतंकवाद पर सख्त दिखे। उन्होंने मीडियाकर्मियों के सवालों पर दो टूक कहा कि देश के लोगों को अमन व चैन का महौल चाहिए। इसके लिए कश्मीर में शांति बेहद जरूरी है। लिहाजा, केंद्र सरकार का लक्ष्य अब आतंक का सफाया करना है।

डॉक्टरों का संकट दूर करने में लगेगा 10 वर्ष 

मंत्री ने कहा कि देश में डॉक्टरों की कमी है। सरकार ने चिकित्सकों की समस्या को दूर करने के लिए रोडमैप तैयार किया है। कई नए मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। फिर भी डॉक्टरों का संकट दूर करने में करीब 10 वर्ष का समय लगेगा। गृहमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत के तहत शुरू होने वाली हेल्थ बीमा योजना से सीधे गरीबों का लाभ मिलेगा। इससे देश के करीब 50 करोड़ गरीबों को बेहतर इलाज का सपना साकार होगा।

chat bot
आपका साथी