पत्‍‌नी को काट डाला फिर खुद लगा ली फासी

लखनऊ। मऊ जिले में एक बार फिर रिश्ते तार-तार हुए। पत्‍‌नी के चरित्र पर संदेह होने पर पर पति ने

By Edited By: Publish:Thu, 24 Apr 2014 02:55 PM (IST) Updated:Thu, 24 Apr 2014 02:55 PM (IST)
पत्‍‌नी को काट डाला फिर खुद लगा ली फासी

लखनऊ। मऊ जिले में एक बार फिर रिश्ते तार-तार हुए। पत्‍‌नी के चरित्र पर संदेह होने पर पर पति ने उसकी हत्या कर दी और उसने खुद फांसी लगा ली। इससे दोनों की मौत हो गई।

विवरण के मुताबिक जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोंठा गांव में यह घटना गुरुवार की सुबह हुई। दरअसल, पेशे से वाहन चालक 40 वर्षीय राजेंद्र अक्सर घर से बाहर रहता था। उसको अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह होने लगा था। कई बार इसको लेकर कहासुनी भी होती थी। इसी क्रम में कल किसी बात को लेकर दोनों में टकराव हुआ और उसने गुस्से में आकर धारदार हथियार से पत्नी को काट डाला और फिर खुद फासी पर झूल गया। सूचना पाकर मऊ पुलिस पहुंची मौके पर पहुंच गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी