सीएम योगी से मिले पूर्व मंत्री राजा भैया, भाजपा में जाने के कयास तेज

रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया आज दिन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने उनके ऑफिस लाल बहादुर शास्त्री भवन(एनेक्सी) पहुंचे थे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Fri, 16 Jun 2017 02:48 PM (IST) Updated:Fri, 16 Jun 2017 06:13 PM (IST)
सीएम योगी से मिले पूर्व मंत्री राजा भैया, भाजपा में जाने के कयास तेज
सीएम योगी से मिले पूर्व मंत्री राजा भैया, भाजपा में जाने के कयास तेज

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश की राजनीति में दबंग छवि के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का भारतीय जनता पार्टी के प्रति प्रेम बढ़ रहा है। राजनाथ सिंह की सरकार में प्रदेश में मंत्री रहे रघुराज प्रताप सिंह ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दिन में उनके कार्यालय में भेंट की। माना जा रहा है कि राजा भैया भी जल्दी ही भाजपा का दामन थाम लेंगे।

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के चंद दिन पहले तथा परिणाम आने के बाद प्रदेश में नेताओं के एक दल को छोड़कर दूसरे में जाने का सिलसिला तेज है। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। अब इसी क्रम में एक बड़ा नाम जुडऩे जा रहा है। चुनावी नतीजों के बाद से कई बड़े नेता सरकार जाने पर अपना दल छोड़ कर दूसरे दल में शामिल हो जाते है। अब इसी कड़ी में बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का नाम भी शामिल होता दिख रहा है।

प्रदेश में चुनाव के पहले कई पार्टियों के बड़े नेताओं ने अपनी पार्टी छोड़ी थी। इनमें यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या, डॉ. रीता बहुगुणा जोशी तथा ब्रजेश पाठक मुख्य है। चुनाव के ठीक पहले यह लोग अपनी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। अब इसी क्रम में कुंडा से बाहुबली विधायक राजा भैया का नाम शामिल हो सकता है। 

यह भी पढ़ें: सहारनपुर जातीय हिंसा में तारीखों के जंतर-मंतर में फंसी पुलिस

रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया आज दिन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने उनके ऑफिस लाल बहादुर शास्त्री भवन(एनेक्सी) पहुंचे थे। इनके बीच इस मुलाकात का असल मतलब क्या है, यह पता नहीं लग सका है। सूत्रों से खबर है कि राजा भैया सीएम योगी से भाजपा में शामिल होने की बात करने गए थे।

यह भी पढ़ें: घोषणा के महीनों बाद भी तय नहीं हो सका किसानों की कर्ज माफी का प्रारूप

उत्तर प्रदेश में चार मुख्यमंत्रियों के साथ कैबिनेट मंत्री के रूप में काम कर चुके रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। इसके संकेत मिल रहे हैं। प्रतापगढ़ के कुंडा से निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह के पिता लंबे समय से विश्व हिंदू परिषद के साथ ही हिंदूवादी संगठनों के साथ सक्रिय रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: योगी सरकार से नहीं करनी चाहिए काम की उम्मीद: अखिलेश

chat bot
आपका साथी